Reliance Jio और Airtel बंद कर सकती है अनलिमिटेड 5G डाटा – इस समय देश में Reliance Jio और Bharti Airtel अपने यूजर्स को 5G सेवाएं दे रही है। 5G सर्विस के लिए इन दोनों कंपनियों के पास 12.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर बेस है। इस समय दोनों ही टेलीकॉम कंपनी 4G की मौजूदा कीमत पर 5G सेवाएं दे रही है। यानी की यूजर्स 4G डाटा प्लान से रिचार्ज करवा कर इस समय 5G सेवा का उपयोग कर रहे हैं। वही एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्द ही यह टेलीकॉम कंपनियां अपने अनलिमिटेड 5G प्लान को बंद करने वाली है तथा 5G सर्विसेज के लिए कंपनी अपने रिचार्ज प्लान को बढ़ा सकती है।
इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जल्द ही Reliance Jio और एयरटेल के यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान बंद होने वाले हैं। इसके बाद इस वर्ष की दूसरी छमाही में 5G सेवाओं के लिए चार्ज को 5 से 10% तक बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग 1 वर्ष से यह दोनों टेलीकॉम कंपनी 4G रेट्स पर अनलिमिटेड 5G सर्विसेज उपलब्ध करा रही है। दरअसल टेलीकॉम कंपनी का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को 5G सर्विस के लिए लुभाना है। हालांकि एनालिस्ट का मानना है कि जल्द ही कंपनियां यह स्थिति बदलने वाली है। कंपनी अपने रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
दरअसल दोनों टेलीकॉम कंपनी अपने 5G रिचार्ज प्लान को 4G की तुलना में 5 से 10% तक महंगा रख सकती है। हालांकि इन प्लान में 30 से 40% तक अधिक डाटा भी कंपनी ऑफर कर सकती है। वही खबरों के अनुसार रिलायंस जिओ सैटेलाइट बेस्ट इंटरनेट सर्विस (JioSpaceFiber) भी जल्द शुरू करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में सेटकॉम टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया था। इसके बाद इंडियन स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से रिलायंस जिओ को जरूरी अप्रूवल भी जल्द ही मिल सकता है।
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया था कि कंपनी ने इंडियन स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर के पास सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। टेलीकॉम कंपनी को सैटलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने से पहले सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेने के साथ कई अप्रूवल लेने आवश्यक है। पिछले वर्ष Reliance Jio ने बताया था कि उसने जिओ स्पेस फाइबर सर्विस से दूर दराज के चार क्षेत्रों को कनेक्ट किया है। जिनमें की छत्तीसगढ़ में कोरबा, गुजरात में गिर, असम में जोरहाट और उड़ीसा में नबरंगपुर शामिल है।
