ChatGPT

Jio और IIT Bombay मिल कर बना रहे “Bharat GPT”, अब ChatGPT को मिलेगी टक्कर – टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ (Jio) इस समय अपने सेगमेंट में टॉप पर चल रही है. वहीं कंपनी जल्द ही AI की दुनिया में भी आना चाहती है। जिसके लिए हाल ही में जिओ इन्फोकॉम के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने बताया कि जिओ कंपनी इस समय इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर Bharat GPT प्रोग्राम पर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी टेलीविजन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम भी लाने के बारे में सोच रही है।

आपको बता दे कि पिछले कुछ समय से कंपनी टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी लगातार कार्य कर रही है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार आकाश अंबानी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि कंपनी के लिए विकास का माहौल तैयार करना बेहद ही आवश्यक है। वहीं जिओ 2.0 के कॉन्सेप्ट पर भी कार्य लगातार चल रहा है। वहीं AI की दुनिया में प्रवेश करने के लिए आकाश अंबानी ने कहा कि हम आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर Bharat GPT प्रोग्राम लाने पर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हालांकि इस समय तक लैंग्वेज मॉडल और जेनरेटिव AI का शुरुआती काम ही संपन्न हो पाया है। परंतु हमारी कोशिश है कि हम जल्द ही Bharat GPT को लेकर आएंगे। जिससे कि प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रत्येक सेक्टर में बदलाव आएगा। आकाश अंबानी ने यह भी बताया कि AI को सभी क्षेत्रों में लागू करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उनकी कंपनी संचार के क्षेत्र और मीडिया के क्षेत्र से लेकर वाणिज्य तक नई सर्विसेज लेकर आएगी।

साथ ही आकाश अंबानी ने बताया कि जिओ कंपनी 5G प्राइवेट नेटवर्क की पेशकश करने के लिए भी बेहद उत्साहित है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस समय Chat GPT पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसी दिशा में माइक्रोसॉफ्ट भी काम कर रहा है। वही AI क्षेत्र में जिओ कंपनी के आने से भारत को खूब फायदा मिलेगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।