Reliance Jio ने जनवरी 2023 में जोड़े इतने लाख नए कस्टमर, Airtel-Vi को छोड़ा पीछे – शुक्रवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की दूरसंचार पर नियंत्रण रखने वाली आधिकारिक संस्थान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा यह बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या में थोड़ी वृद्धि दर्ज करी गई है।
TRAI द्वारा यह भी बताया गया है कि भारत में जनवरी में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या कुल 1.170 अरब तक पहुच गई है। बात करें मोबाइल सब्सक्राइबर्स की तो उनकी संख्या में 90 हजार की वृद्धि दर्ज करी गई है। इसी के साथ में वायरलाइन क्षेत्र में जुड़ने वाले नए सब्सक्राइबर का आंकड़ा 2.8 लाख पहुच गया हैं ।
जानिए किस टेलिकॉम कंपनी ने कितने नए कस्टमर जोड़े?
भारत की दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel तथा Reliance Jio के लिए एक और खुश खबरी की बात है। दोनों टेलिकॉम कंपनी ने नए कस्टमर की संख्या में 2.9 लाख का सहयोग प्रदान करा है।
लेकिन अन्य दोनों टेलिकॉम कम्पनियों Vodafone Idea (VI) तथा BSNL के नंबर्स में 2.8 लाख कमी हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2022 के दिसंबर माह से 2023 के जनवरी महीने के आखिर तक नए सब्सक्राइबर्स के नंबर में मात्र 0.03% की बढ़ोत्तरी दर्ज करी गई।
वायरलाइन टेलिकॉम कंपनी सब्सक्राइबर की जानकारी
जो फिक्स्ड लाइन कनेक्शन है उनमे साल 2022 दिसंबर माह के 2.45 करोड़ से लगाकर 2023 की जनवरी माह तक में 2.73 करोड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज करी है। सबसे पहले बात करे वायरलाइन सेग्मेंट के बारे में तो
- इसमें पहला पायदान रिलायंस जियो ने हासिल किया है। जियो के कस्टमर्स की संख्या में 2.1 लाख का इजाफा हुआ है।
- साथ ही दूसरे पायदान पर रहने वाली कंपनी भारती एयरटेल है, जिसने अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या में 1.1 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।
- इसी के साथ तीसरी कम्पनी Quadrant ने 5,949 का इजाफा दर्ज किया है।
- लेकिन सबसे ख़राब स्तिथि में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटिड (MTNL) है, जिसने इस समय अन्तराल में 29,857 सब्सक्राइबर्स कम हुआ है।
- इसी के साथ भारत संचार निगम लिमिटेड 19,781 यूजर्स की कमी हो गई ।
- अब बात करे Tata Teleservices कंपनी की तो उसे 9,444 यूजर्स का घाटा दर्ज करा है ।
- Vodafone Idea (VI) ने अपने 3,727 सब्सक्राइबर गवाए है ।
- एक और कंपनी Reliance Communications है जिसकी संख्या में 275 कस्टमर कम हुए है।
कौनसी टेलिकॉम कंपनी ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर?
अब बात कर लेते है मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा करने वाली टेलिकॉम कंपनियों के बारे में तो इस सूचि में सबसे पहले नाम आता है Reliance Jio का जिसने 16.5 लाख नए यूजर को जोड़ा है। वहीं अगर बात करें एयरटेल टेलिकॉम कंपनी के बारे में तो उसने 12.8 लाख नए यूजर को जोड़ा है।
अब एसी कंपनियों के बारे में चर्चा जो घाटे में रही तो भारत संचार निगम लिमिटेड यानि BSNL ने 14.8 लाख यूजर गवाए है। Vodafone Idea (VI) 13.5 लाख यूजर का नुकसान झेला है। इन बड़ी कम्पनियों के अलावा MTNL को 2,960 कस्टमर्स के नुकसान का सामना करना पड़ा।






