Reliance Jio

दुनिया भर की टेलिकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ Reliance Jio बनेगी सबसे बड़ी 5G नेटवर्क कंपनी – भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों में से सबसे शीर्ष पर रहने वाली टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio साल 2023 की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली है। और ऐसे भी अनुमान लगाये जा रहे है कि जिओ दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बन सकती है। आपको बता दें कि साल 2022 में भारत में 5G नेटवर्क सर्विसेज को लांच किया था। 5G सर्विसेज की शुरुवात के बाद से हि रिलायंस जियो बड़ी ही तीव्रता के साथ अपने हाई स्पीड 5G नेटवर्क को बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

रिलायंस जिओ टेलीकॉम कंपनी के प्रेसिडेंट Mathew Oommen द्वारा यह कहा गया कि भारत देश को तेजी से ग्रोथ करने की बहुत ही आवश्यकता है। और रिलायंस जिओ द्वारा इस कार्य में सहयोग देना जारी रखा जाएगा। इसी के साथ साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, “इस साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई माह के बाद में रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी पूरी दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क प्रदान करने वाली ऑपरेटर कंपनी बन जाएगी।”

आपको बता दें कि जियो का मुख्य उद्देश्य 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को सफलतापूर्वक लॉन्च करना है। साथ ही अगर हम चर्चा करें भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के बारे में तो इस कंपनी का फोकस 5G नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क का निर्माण करने पर है। इसके अंतर्गत एयरटेल कंपनी द्वारा 5G और 4G सर्विसेज को मिक्स प्रोवाइड करवाया जाने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत में एयरटेल के वर्तमान चेयरमैन Sunil Mittal द्वारा यह बताया गया कि इस साल डेटा रेट्स और मोबाइल कॉल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं। इसी के साथ साथ उनका यह भी कहना था कि भारत में टेलीकॉम बिजनेस में इनवेस्टमेंट पर रिटर्न बहुत कम मिल रहा है।

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने बीते माह में हाई-स्पीड Jio 5G नेटवर्क के दायरे को बढ़ाने के बारे में घोषणा करी थी। जिसके अंतर्गत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में जिओ 5G नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। इन शहरों में 5G नेटवर्क पहुंचने के बाद जिओ 5G सर्विसेज भारत के कुल 277 शहरों तक पहुंच जाने वाली हैं। पिछले साल के अक्टूबर माह में ही इन सर्विसेस की शुरुआत की गई थी। कंपनी के प्रवक्ता द्वारा यह भी बयान दिया गया था कि, ” हमारे द्वारा इतनी तेजी से 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में जिओ की 5G नेटवर्क सर्विसेज की शुरुआत करी जा रही है जिस पर हमें गर्व है।” उनके अनुसार जिओ का 5G नेटवर्क के माध्यम से इन शहरो में शिक्षा, व्यापार और पर्यटन नजरिए से भी काफी लाभ पहुचे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और केंद्र सरकार द्वारा भारत में 5G नेटवर्क सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी को तेज करने के लिए भी आदेश दिए गए थे।

भारतीय टेलीकॉम डिपार्टमेंट द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का आयोजन किया गया था जिसमें उन्हें करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये तक की बिड्स प्राप्त हुई थी। भारत की दो टॉप टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और जिओ ने आने वाले साल 2022 के मार्च महीने तक 15 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स को 5G नेटवर्क के साथ कनेक्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगले वित्तीय वर्ष में इन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट देखने को मिल सकता हैं। इसी के साथ साथ रिलायंस जियो को स्पेक्ट्रम के लिए 87,946 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। जिसकी समय अवधि 20 वर्ष की प्रदान की गई है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है