Reliance Jio

Reliance Jio ने पेश किए नए रोमिंग प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट – हाल ही में रिलायंस जिओ ने नए रोमिंग पैक लॉन्च किए हैं। दरअसल यह नए प्लान यूरोप, कनाडा, थाईलैंड और यूएई जैसे लोकप्रिय देश के लिए लांच किए गए हैं। दरअसल ज्यादातर भारतीय लोग इन्हीं देशों की यात्राएं करते हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जिओ ने यूजर के लिए नए पैक लॉन्च किए हैं। जिसमें उन्हें 30 दिनों तक की वैधता भी मिल जाती है। इसके अलावा कंपनी कैरेबियन और यूरोप में पैक के साथ मुफ्त इन फ्लाइट बेनिफिट देने का दावा भी कर रही है। बता दे कि इस दौरान कंपनी यूजर को 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस में 50% तक pay go रेट्स कम करने का फायदा दे सकती है।

रिलायंस जिओ (Reliance Jio) के नए रोमिंग पैक

एक प्रेस नोट के माध्यम से रिलायंस जिओ ने अपने नए रोमिंग पैक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। दरअसल ऐसे यूजर जो कनाडा, थाईलैंड, यूएई और सऊदी अरब में यात्रा करते हैं वह अब अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस का लाभ भी उठा पाएंगे। दरअसल कंपनी के इन रोमिंग पैक में इनकमिंग कॉल किसी भी देश से रिसीव की जा सकेगी। इसके अलावा भारत में आउटगोइंग कॉल का भी फायदा यूजर को मिलेगा। यानी की यूजर भारत में लोकल कॉल को भी कर पाएंगे। साथ ही कंपनी इन प्लान में हाई स्पीड डाटा भी ऑफर कर रही है। इस दौरान फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट तक उपयोग करने के पश्चात डाटा की स्पीड 64 kbps रह जाएगी। वही कंपनी ने बताया कि IR पैक के साथ वाईफाई पर की जाने वाले आउटगोइंग लोकल और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड कॉल तथा एसएमएस की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

वहीं प्लान की बात की जाए तो यूएई के लिए रोमिंग पैक 898 रूपए से शुरू होता है जिसमें कंपनी आउटगोइंग और इनकमिंग के लिए 100-100 मिनट देता है। इसमें आपको 7 दिन की वैधता के अंतर्गत 100 एसएमएस और 1GB डाटा भी मिल जाता है। वही बात करें सऊदी अरब, थाईलैंड और कनाडा के पैक की तो इनकी कीमत क्रमशः 891, 1551 और 1691 से शुरू होती है। वहीं कैरेबियाई में यात्रा करने वाले यूजर के लिए कंपनी ने 1671 रुपए से लेकर 3851 रुपए के दो प्लान लॉन्च किए हैं।

सभी पैक की जानकारी नीचे तालिका में दी जा रही है।

SegmentMRPVoice BenefitsDataSMSValidity
UAE Rs. 898100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming1GB100 SMS7 days
Rs. 1,598150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming3GB100 SMS14 days
Rs. 2,998250 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 250 minutes Incoming7GB100 SMS21 days
ThailandRs. 1,551100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming6GB50 SMS14 days
Rs. 2,851150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming12GB100 SMS30 days
Saudi ArabiaRs. 891100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming1GB20 SMS7 days
Rs. 1,291100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming2GB50 SMS14 days
Rs. 2,891150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming5GB100 SMS30 days
CanadaRs. 1,691100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming5GB50 SMS14 days
Rs. 2,881150 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 150 minutes Incoming10GB100 SMS30 days
CaribbeanRs. 1,671150 minutes Outgoing (Local + Call back to India + ROW) + 50 minutes Incoming1GB50 SMS14 days
Rs. 3,851200 minutes Outgoing (Local + Call back to India + ROW) + 50 minutes Incoming4GB100 SMS30 days
EuropeRs. 2,899100 minutes Outgoing (Local + Call back to India) + 100 minutes Incoming5GB100 SMS30 days
Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।