Jio का सबसे सस्ता प्लान अब 149 में, जानिए क्या है खाश – जियो ने अपने सबसे सस्ते डेली डेटा प्लान में से एक, 119 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान में 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा, 100 डेली फ्री SMS का बेनिफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता था। 119 रुपये के प्रीपेड प्लान के बंद होने के बाद, सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का हो गया है, जो 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और डेली SMS का सुविधा प्रदान करता है।
जियो ने अपने 119 रुपये के प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी, 100 डेली फ्री SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, और डेली 1.5GB डेटा मिलता था।
अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है, जो 1GB डेली डेटा के साथ 20 दिनों की वैलिडिटी में मिलता है। इसमें 100 डेली SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, सभी Jio Suite ऐप्स का पहुंच, परन्तु 5G डेटा का सुविधा नहीं मिलता है।
Jio ने अभी तक अपने 119 रुपये के प्लान को बंद करने का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) मेट्रिक्स को बढ़ाने के लिए हो सकता है।
हाल ही में Jio ने Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान 1,099 रुपये का है, 84 दिनों की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा, 5G डेटा, और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है।
दूसरा प्लान 1,499 रुपये का है, Netflix Basic सब्सक्रिप्शन, 3GB + 40GB अतिरिक्त डेटा, 100 डेली SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा, 84 दिनों की वैधता के साथ मिलता है।
