Rishabh Pant

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को मिला फिटनेस सर्टिफिकेट, IPL 2024 में आयेंगे नजर – आईपीएल 2024 सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। वहीं इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऋषभ पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत को अपनी स्क्वाड में नहीं रखा है। क्योंकि पंत को NCA से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला। परंतु अब पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है।

जल्द ही टीम से जुड़ेंगे Rishabh Pant

सूत्रों के मुताबिक ऋषभ पंत को फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है। ऐसे में वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल की ओर से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इस समय ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के शूट्स में व्यस्त है तथा कुछ दिन बाद वह दिल्ली आ सकते हैं। IPL 2024 सीजन में फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद ऋषभ पंत टीम में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे ऋषभ पंत

लंबे समय बाद मैदान पर लौट रहे ऋषभ पंत इस साल दिल्ली की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इस बारे में दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। दरअसल दिल्ली कैपिटल ऋषभ पंत के इंटरनेशनल करियर को ध्यान में रखते हुए उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाएगी। हालांकि दूसरी यह खबर आ रही है कि लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरने वाले ऋषभ पंत मैच में विकेट कीपिंग नहीं करेंगे।

हालांकि दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से अभी ऋषभ पंत की आईपीएल में वापसी और भूमिका पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वही आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वही इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम अपना पहला खिताब जीतने का भरपूर प्रयास करेगी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है