Rogbid Smart Ring 3

Rogbid Smart Ring 3 हुई लॉन्च, मिलेगा SpO2 और हार्ट रेट जैसे फीचर्स – हाल ही में Rogbid ने अपनी नई Smart Ring 3 लांच कर दी है जो की एक हेल्थ ट्रैकिंग वेयरेबल डिवाइस है। इसमें आपको बॉडी टेंपरेचर मॉनिटरिंग, हार्ट रेट और SpO2 जैसे कई हेल्थ फीचर मिलते हैं। साथ ही यह फीमेल हेल्थ साइकल को ट्रैक कर पाने में भी सक्षम है। यह ऐप सपोर्ट के साथ आती है जिसमें आपको 7 दिन तक का बैटरी बैकअप भी मिल जाता है। आइए अब हम आपको इस स्मार्ट रिंग की कीमत और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Rogbid Smart Ring 3 के स्पेसिफिकेशन

इस Smart Ring 3 में आपको spo2, बॉडी टेंपरेचर मॉनिटरिंग और हार्ट रेट जैसे कई हेल्थ फीचर मिलते हैं। जो कि इसके सबसे खास फीचर में से एक है। साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसेज के साथ कनेक्ट की जा सकती है। जिससे आप कॉल या टेक्स्ट का उत्तर भी दे सकते हैं।

स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद आप म्यूजिक और कैमरा को कंट्रोल भी कर सकते हैं। इसके लिए इसमें आपको टच जेस्चर दिए गए हैं। वहीं बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। वही आपको बता दे कि यह ऐप सपोर्ट के साथ आती है जिसे आप स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इसकी मोटाई मात्र 2.4 मिली मीटर है तथा इसका वजन केवल 5 ग्राम है।

Rogbid Smart Ring 3 की कीमत

कंपनी की इस स्मार्ट रिंग की कीमत 200 डॉलर है परंतु कंपनी इस पर अभी डिस्काउंट ऑफर कर रही है जो की 100 डॉलर का है। वहीं भारतीय रुपए के हिसाब से इस रिंग को आप 8000 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 7 साइज ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें सबसे छोटा साइज 56 मिली मीटर तथा सबसे बड़ा साइज 74 मिली मीटर का है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह रिंग Classic Black और Pearl Black कलर में उपलब्ध है तथा इसे Rogbid वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है