Rohit Sharma

100 T20 मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने Rohit Sharma, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला T20 मुकाबला मोहाली में खेला गया। जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। बता दे कि इस मुकाबले में 14 महीने बाद रोहित शर्मा ने वापसी की। हालांकि वह इस दौरान बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दरअसल रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से दूसरी ही गेंद पर शुभमन गिल की गलती के कारण रन आउट हो गए। वहीं मैच के दौरान रोहित शर्मा ने दो रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

100 T20 जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने Rohit Sharma

भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए। परंतु इस मुकाबले में जीत के साथ रोहित शर्मा ने अपने 100 T20 इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज कर ली है। बता दे कि रोहित शर्मा के T20 इंटरनेशनल करियर का यह 149 वा मैच था इसे जीतते हुए रोहित शर्मा ने 100 T20 मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दे कि रोहित के रहते भारतीय टीम 149 मैचों में 46 मुकाबले में हारी है। वहीं एक मुकाबला टाई तथा दो मुकाबले बेनतीजा रहे।

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए रोहित शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शून्य रन पर ही रन आउट हो गए। यह T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 11वीं बार है जब वह अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल की 141 पारियों में 11 बार शून्य रन पर आउट हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर केएल राहुल का नाम आता है। जो की 68 पारियों में पांच बार शून्य रन पर आउट हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत बनाम अफगानिस्तान पहला t20 मुकाबले में भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।