Gujarat Titans

RR vs GT: Gujarat Titans ने Rajasthan Royals को 3 विकेट से हराया – IPL 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मैच खेला गया। जहां पर गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। वहीं जवाब में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Rajasthan Royals की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंद पर 24 तथा जोस बटलर ने 10 गेंद पर 8 रन बनाए। वहीं इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंद पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में संजू सैमसन में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं दूसरी और मैच में रियान पराग ने 48 गेंद पर तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए 76 रन बनाए। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स ने अपनी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। मैच में Gujarat Titans की ओर से मोहित शर्मा, राशिद खान और उमेश यादव के नाम एक-एक विकेट रहा।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Gujarat Titans की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 29 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में विजय शंकर ने 16, राहुल तेवतिया ने 22 तथा शाहरुख खान ने 14 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने 11 गेंद पर 24 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि Gujarat Titans ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुलदीप सेन के नाम सबसे ज्यादा तीन विकेट रहे। इसके अतिरिक्त युजवेंद्र चहल ने 2 तथा आवेश खान ने 1 विकेट लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दे की राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन यह पहली हार है। हालांकि हार के बाद भी Rajasthan Royals की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।