IPL 2024

RR vs KKR: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनो टीमों को मिला 1-1 पॉइंट – IPL 2024 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था। बता दे कि यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर आयोजित होना था। परंतु बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाया और अंत में इस मुकाबले को रद्द करते हुए दोनों टीमों को एक पॉइंट दे दिए गए। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पास 20 अंक हो गए तथा टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। वही राजस्थान रॉयल्स के पास 14 मुकाबले में 8 जीत के साथ 17 पॉइंट हो गए। राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर है।

इस मुकाबले के बाद प्ले ऑफ की चारो टीमें सामने आ चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कोलकाता नाइट राइडर्स तथा दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स तथा चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है। बता दे की राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार चार मुकाबले हारते हुए यहां तक पहुंची है। वही टीम का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स को 22 मैं को एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना होगा।

प्वाइंट्स टेबल के आधार पर क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला किन टीमों के बीच होंगे यह भी निर्धारित हो चुका है। आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को कोलकाता और हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद में ही राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा।

गोरतलब है की क्वालीफायर 1 के मुकाबले में जो टीम जीतेगी उसे सीधे फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। वहीं क्वालीफायर 1 में जो टीम हारेगी उसे क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता को हराना होगा। जिसके बाद वह फाइनल में पहुंच पाएगी।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है