Rajasthan Royals

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने 20 रनो से जीता मैच, संजू सैमसन ने बनाए नाबाद 82 रन – IPL 2024 में आज यानी 24 मार्च को डबल हेडर मुकाबले खेले गए। जिसका पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुआ। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। वही जवाब में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 173 रन ही बना पाई और 20 रनों से यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया।

मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मोहसिन खान का शिकार हो गए। वहीं मैच में जोस बटलर ने 9 गेंद पर 11 तो वही रियान पराग ने 29 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। वही शिमरन हेटमायर भी 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इस दौरान कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। मैच में संजू सैमसन ने 52 गेंद में तीन चौके और छह छक्के लगाते हुए 82 रन बना डालें और नाबाद रहे। वही मैच में ध्रुव जुरेल ने भी 12 गेंद पर नाबाद 20 रनो की पारी खेली। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बना डालें। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक ने दो सफलता प्राप्त की तो वही मोहसिन खान और रवि बिश्नोई के नाम एक-एक विकेट रहा।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर क्विंटन डिकॉक मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं देवदत्त पडिकल भी तीन गेंद पर बिना अपना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। वहीं मैच में आयुष बदोनी भी पांच गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। इस दौरान दीपक हुड्डा ने 13 गेंद पर 26 तथा केएल राहुल ने 44 गेंद पर अर्धशतकिय पारी खेलते हुए 58 रन बना डालें।

वहीं मैच में निकोलस पूरन ने विस्फोटक अंदाज ने बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 41 गेंद पर चार चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 64 रन बना डालें। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम छह विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई और राजस्थान रॉयल्स में 20 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए तो वही नंद्रे बर्गर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा के नाम एक-एक सफलता रही। राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन पारी खेलने के बाद संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।