RR vs MI: Rajasthan Royals ने 9 विकेट से जीता मैच, यशस्वी ने जड़ा शतक – IPL 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मुकाबला खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। वहीं 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 9 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इशान किशन तीन गेंद पर बिना अपना खाता खोले संदीप शर्मा का पहला शिकार बने। वहीं मैच में रोहित शर्मा भी पांच गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 8 रनों की पारी खेल कर संदीप शर्मा का दूसरा शिकार बन गए। मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि फिर मोहम्मद नबी ने 17 गेंद पर 23 रन तथा निहाल वधेरा ने 24 गेंद पर 49 रनों की पारी खेली।
वहीं मैच में तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 65 रन बना डालें और फिर संदीप शर्मा की गेंद पर रोवमैन पावेल के हाथों के कैच आउट हो गए। वहीं मैच में टिम डेविड 5 गेंद पर 3 तथा कप्तान हार्दिक पांड्या 10 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। वहीं Rajasthan Royals की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वही ट्रेंड बोल्ट ने 2 तथा आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर 25 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं फिर मैच में कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी करने के लिए आए। इसके बाद संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान संजू सैमसन ने 28 गेंद पर 38 तथा यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद पर 104 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि Yashasvi Jaiswal का यह आईपीएल में दूसरा शतक है। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के भी लगाए। उनकी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। वहीं इस जीत के बाद Rajasthan Royals की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।







