Punjab Kings

RR vs PBKS: लगातार चौथा मैच हारी RR, PBKS ने 5 विकेट से हराया – आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स ने 145 रनों का लक्ष्य पांच विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

दरअसल मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। परंतु राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल मैच की चौथी गेंद पर ही सैम करन के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं इसके बाद कप्तान संजू सैमसन भी 15 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने। मैच में टॉम कोहलर कैडमोर ने 18 तथा रविचंद्रन अश्विन ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में रियान पराग ने 34 गेंद पर छह चौके लगाते हुए 48 रन बनाए। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं राजस्थान रॉयल्स का मध्यक्रम फैल रहा। दरअसल ध्रुव जुरेल 0 रन, रोवमैन पावेल 4 रन, डोनावन फरेरा 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस के नाम भी एक-एक सफलता रही।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभ सिमरन सिंह चार गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद रिले रूसो भी 13 गेंद पर 22 रन बनाकर आवेश खान को अपना विकेट देते चले गए। वहीं मैच में शशांक सिंह दो गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद पर 14 तथा जितेश शर्मा ने 20 गेंद पर 22 रन बनाए। वही मैच में सैम करन ने 41 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। अपनी पारी में सैम करन ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं आशुतोष शर्मा ने भी 11 गेंद पर नाबाद 17 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इस प्रकार पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 145 रन बनाते हुए यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए तथा ट्रेंट बोल्ट ने भी एक विकेट चटकाया।

इस मुकाबले में जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9 वे स्थान पर है। बता दे की टीम पहले ही इलिमेनटर हो चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में हार के बाद भी दूसरे स्थान पर कायम है। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है