Yashasvi Jaiswal

RR vs RCB: RCB को 4 विकेट से हराकर RR ने जीता एलिमिनेटर मैच – आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। वही जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 के लिए क्वालीफाई कर लिया है

आईपीएल 2024 का यह एलिमिनेटर मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डुप्लेसिस 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद विराट कोहली भी 24 गेंद पर 33 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में कैमरन ग्रीन ने 27 तथा रजत पाटीदार ने 34 रनों की पारी खेली। महिपाल लोमरोर ने 32 तथा दिनेश कार्तिक ने 11 रनों की पारी खेली। बता दे कि इन दोनों का विकेट आवेश खान को मिला। इस प्रकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने तीन तथा रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त ट्रेंट बोल्ट , संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक सफलता ली।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉम कोहलर-कैडमोर ने 15 गेंद पर 20 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार हो गए। वहीं मैच में यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंद पर 8 चौके लगाते हुए 45 रन बनाए। वहीं इसके बाद कप्तान संजू सैमसन 13 गेंद पर 17 रन बनाकर कर्ण शर्मा के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में रियाद पराग ने 36 तथा शिमरोन हेटमायर ने 26 रन बनाए। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए रोवमैन पावेल ने 8 गेंद पर 16 रन बनाते हुए अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिला दी। बता दे की राजस्थान रॉयल्स ने एक ओवर शेष रहते ही यह मुकाबले चार विकेट से जीत लिया।

RCB की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 2 तथा लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिए। इस मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है। जहां पर उसे सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला खेलना है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्वालीफायर 2 में जो टीम जीतेगी। वह 26 मई को Kolkata Knight Riders के साथ आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।