Rajasthan Royals

RR vs RCB: Rajasthan Royals ने 6 विकेट से जीता मैच, Virat और Buttler ने लगाया शतक – IPL 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। वहीं जवाब में राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

मैच में RCB की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और सलामी बल्लेबाज Virat Kohli के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि फिर कप्तान फाफ डु प्लेसिस 44 रन बनाकर चहल के हाथों आउट हो गए। वहीं मैच में ग्लेन मैक्सवेल भी 3 गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने। वहीं RCB की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने वाले सौरव चौहान 6 गेंद पर 9 रन बनाकर चहल का दूसरा शिकार बन गए। हालांकि मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की।

इस दौरान विराट कोहली ने आईपीएल 2024 सीजन का पहला शतक लगाया। Virat Kohli ने मैच में 72 गेंद में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 दिनों की पारी खेली। इस प्रकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बना डालें। वहीं Rajasthan Royals की ओर से युजवेंद्र चहल ने 2 तथा नंद्रे बर्गर ने एक विकेट लिया।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में संजू सैमसन और जोस बटलर ने 148 रनों के साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इस दौरान संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 69 रन बनाए। वही मैच में रियान पराग ने चार गेंद पर 4 तथा ध्रुव जुरेल ने तीन गेंद पर 2 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त मैच में जोस बटलर ने 58 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 100 रनों की पारी खेली। मैच में जोस बटलर ने छक्का लगाते हुए अपनी टीम को दिला दी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रीस टापली के नाम दो विकेट रहे। इसके अलावा यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट चटकाए। इस मुकाबले में जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। बता दे की Rajasthan Royals अब तक इस सीजन में एक मुकाबला भी नहीं हारी है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।