Royal Challengers Bangalore

RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान को 112 रनो से हराया – आई पी एल 2023 का 60 वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। वही जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 10.3 ओवर में 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 112 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है। इस मुकाबले में जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम पॉइंट्स टेबल में 12 मुकाबलों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है।

मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 19 गेंद पर 18 रन बनाकर के के एम आसिफ की गेंद पर यशस्वी जयसवाल को कैच थमा बैठे। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान डू प्लेसिस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 44 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बाद महिपाल लॉमरोर 2 गेंद पर 1 रन तथा दिनेश कार्तिक 2 गेंद पर बिना अपना खाता खोलें एडम जंपा का शिकार हो गए।

वहीं मैच में अनुज रावत ने 11 गेंद पर नाबाद 29 तथा माइकल ब्रेसवेल ने 9 गेंद पर नाबाद 9 रनों की पारी खेली। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बना दिए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए एडम जंपा ओर के एम आसिफ ने दो-दो विकेट लिए तो वही संदीप शर्मा के नाम एक सफलता रही।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 10.3 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गई। बता दें कि आईपीएल इतिहास में राजस्थान का यह अब तक का सबसे कम स्कोर रहा है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वही मैच में कप्तान संजू सैमसंग भी 5 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा जो रूट ने 15 गेंदों पर 10 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह भी वेन पार्नेल का शिकार हो गए। हालांकि मैच में शिमरन हेटमायर ने 19 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। बता दे कि राजस्थान रॉयल्स के 8 खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू पाए।

इस दौरान ध्रुव जुरेल 7 गेंद पर 1 रन तथा एडम जंपा 6 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं मैच में संदीप शर्मा के एम आसिफ और रविचंद्रन अश्विन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को 10.3 ओवर में ही ऑल आउट कर दिया। इस दौरान वेन पार्नेल ने 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वही माइकल ब्रेसवेल और करण शर्मा के नाम भी दो-दो सफलता रही। इसके अलावा मैच में मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने भी एक-एक विकेट लिया।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।