Samsung

दुनिया की काफी प्रसिद्ध Samsung Company ने भारत में 4G और 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग करने की फील्ड में काफी बड़ा कदम उठाया है, आपको बता दें कि सैमसंग को भारत में टेलीकॉम इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। सैमसंग लगभग 4.9 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट 4G और 5G टेलीकॉम इक्विपमेंट की फील्ड में करने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी के पास पहले से एक बड़ी स्मार्टफोन फैक्टरी भारत में मौजूद है। वर्तमान समय में भारत में टेलीकॉम इक्विपमेंट का निर्माण करने वाली कंपनियों में मुख्य रूप से Ericsson और  Nokia शामिल हैं लेकिन अब सैमसंग भी टेलिकॉम सम्बन्धी इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी की श्रेणी में आ गई है।

आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी अपने इक्विपमेंट्स के निर्माण के लिए दक्षिण भारत में फैक्टरी बनाने की योजना बना रही है। जैसा की आप जानते है कि Samsung पहले से ही देश में टेलीविजन भी बनाती है और साथ सैमसंग कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के लिए OLED पैनल का निर्माण करने की तैयारी भी कर ली है। चाइनीस स्मार्टफोन कंपनियों के मार्केट शेयर की बात करें तो भारत में यह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन साथ ही एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन की अच्छी क्वालिटी के माध्यम से चाइनीज ब्रांड्स के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर सैमसंग कंपनी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देती है तो इसका सीधा असर कंपनी के मार्केट शेयर की ग्रोथ पर पड़ेगा, जिससे यह लाभ होगा कि चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां से मुकाबला करना काफी आसान हो जाएगा। जैसा कि हम जानते हैं भारत में किसी कंपनी को टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने से पहले स्वीकृति लेनी जरूरी होती है, और इसीलिए सैमसंग कंपनी ने केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

इसी के साथ Samsung नेटवर्क कंपनी को भारत की दो बड़ी टेलीकॉम सर्विस कंपनियों से टेलीकॉम इक्विपमेंट निर्माण के लिए ऑर्डर भी मिले हैं। अगर बात करें सैमसंग स्मार्टफोन की तो सैमसंग कंपनी ने भारत में सितंबर और अक्टूबर के माह के दौरान लगभग 14,400 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन्स बेचे हैं।  सैमसंग के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी को इस साल की पहली तीन तिमाहियों में स्मार्टफोन्स की प्रीमियम कैटेगरी में बहुत अधिक लगभग 99 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिली है। इसी के साथ साथ जनवरी माह से लेकर सितंबर के महीने तक सैमसंग कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की बिक्री में 178 प्रतिशत का उछाल आया है। सैमसंग कंपनी की वर्तमान ग्रोथ की तुलना पिछले साल के फेस्टिव सीजन से की जाए तो इस साल कंपनी की ग्रोथ लगभग डबल डिजिट में है। सैमसंग की गैजेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी में कई मुख्य कारण है जिनमें से कंपनी की स्कीम Samsung Finance Plus जैसी सेवाओं ने ग्रोथ को बढ़ाने में मदद की है। साथ ही सैमसंग कंपनी के गैजेट्स की बिक्री बड़े शहरों के साथ-साथ टियर 2 और 3 में होने वाली बिक्री में भी तेजी आई है।

आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोंस अर्थात कि जिन स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से अधिक  है उन प्रीमियम सेगमेंट में वैल्यू के लिहाज से बात की जाए तो इसमें लगभग 99 प्रतिशत की ग्रोथ की है। सैमसंग कंपनी का कहना है कि Samsung S22 और फोल्डेबल फोन्स जैसे फ्यूचरिस्टिक स्मार्टफोन के कारण ही भारत में सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट का ग्राफ सबसे तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान वर्ष में जुलाई-सितंबर की अवधि में सैमसंग ओवरऑल मार्केट के वॉल्यूम के लिहाज से कुल 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।