Samsung

Samsung Galaxy A04 को स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने चुपचाप तरीके से लॉन्च कर दिया हैं। नवंबर 2021 में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A03 के अपग्रेड के तौर पर सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन आया हैं। सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन हैं जो कि 5,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा तथा HD+ डिस्प्ले से लैस हैं। यहां हम यूजर्स को सैमसंग के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स से लेकर प्राइस आदि के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A04 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस:

अगर बात स्पेसिफिकेशंस की करें तो 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले Samsung Galaxy A04 में उपलब्ध हैं तथा इसके साथ ही इस फोन इनफिनिटी-वी नॉच मौजूद कराया गया हैं जो कि HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती हैं। अगर बात कैमरा की करें तो 5 मेगापिक्सल का कैमरा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में उपलब्ध कराया गया हैं। दूसरी तरफ ड्यूल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ इस स्मार्टफोन के रियर में उपलब्ध हैं तथा इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ तथा 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा उपलब्ध कराया गया हैं। अगर बात ऑपरेटिंग सिस्टम की करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड One UI Core 4.1 पर कार्य करता हैं।

अगर बात प्रोसेसर की करें तो यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर कार्य करता हैं जो कि Exynos 850 हैं। अगर बात स्टोरेज की करें तो इस स्मार्टफोन में 4GB /6GB /8GB तक RAM तथा 32GB /64GB /128GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाता हैं। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। अगर बात बैटरी बैकअप की करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस फ़ोन में 3.5mm हेडफोन जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी, 4G VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई 802.11ac तथा ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। अगर बात डाइमेंशन कि करें तो सैमसंग के इस फ़ोन का वजन 192 ग्राम, लंबाई 164.4mm, मोटाई 9.1mm तथा चौड़ाई 76.3mm हैं।

Samsung Galaxy A04 के उपलब्धता तथा प्राइस:

अभी Samsung Galaxy A04 की उपलब्धता तथा प्राइस के बारे में सैमसंग ने कोई भी सूचना प्रदान नहीं किया हैं। हालांकि एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि 169 euros मतलब कि 13,412 रुपये सैमसंग गैलेक्सी A04 की प्राइस हो सकती हैं। यह स्मार्टफोन कॉपर, ब्लैक, ग्रीन तथा व्हाइट कलर ऑप्शन में मौजूद हो सकता हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।