सैमसंग कंपनी ही मात्र एक ऐसी कंपनी है जो भारत के स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद सभी प्रकार के चाइनीस ब्रांड के स्मार्टफोंस मैन्युफैक्चर कंपनीज सीधी टक्कर दे रही है| Samsung मुख्य रूप से एक साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी है, और अब कुछ ऐसी खबर आ रही है कि सैमसंग कंपनी जल्द ही एक नए स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च कर सकती है। सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A14 5G (Galaxy A14 5G) बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के लुक्स तथा फोन के कई स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन रिलीज हो चुके हैं। इसी के साथ साथ इस स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्कोर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं और इसके अलावा अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक हमें देखने को मिला है क्योंकि इसकी एक इमेज लीक हो गई हैं। लोगों द्वारा इसे स्मार्टफोन की प्रेस इमेज बताया जा रहा है।
एक जाने-माने लीकर जिनका नाम Evan Blass है उन्होंने Samsung Galaxy A14 5G की एक प्रेस इमेज के बारे में खुलासा किया है। लीक हुई इस प्रेस इमेज से हमें Samsung Galaxy A14 5G के लुक और डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है, इसकी स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुकी है। इस स्मार्टफोन की बताई जा रही है लीक इमेज से यह पता चलता है कि आपको अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एयरपोर्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। अगर स्मार्टफोन के बैक साइड लुक की बात करें तो इसके सभी रीयर कैमरा एक सीध में नजर आ रहे हैं। और इसी के साथ ही साइड में एलईडी फ्लैश लाइट भी एड है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन एक कर्व्ड डिजाइन वाला स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर, एक पावर बटन देखने को मिलेगा। इसी के साथ जो पावर बटन होगा उसी में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर भी साथ में मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी के इस स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिए जाने की डिटेल्स लीक हुई है।
Samsung Galaxy A14 के लिए फोटोस के अनुसार स्मार्टफोन के बेजल्स काफी थिक दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जो फ्रंट कैमरा है उसको ड्यू-ड्रॉप नॉच में जगह बनाकर फिट किया गया है। इस लिक के कुछ समय पहले गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग के इस अपकमिंग गैलेक्सी स्मार्टफोन में मिड-रेंज एक्सिनॉस प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस स्मार्टफोन में आपको Exynos 1330 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ भी लांच किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A14 5G में करीब 5000 mAh बैटरी दी जाएगी, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिस पर Samsung UI (Samsung User Interface) की लेयर होगी। Samsung Galaxy A14 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में देखने को मिलेगा जिसमें से जो प्राइमरी कैमरा है वह 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस हो सकता है। सेल्फी कैमरे की बात की जाए तो इसमें फ्रंट नॉच मे 13MP फिट सेंसर दिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग कंपनी Samsung Galaxy A14 5G को थोड़ी ज्यादा अग्रेसिव प्राइसिंग के साथ लॉन्च करेगी, जो इसमें मिलने वाली सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ जस्टिफाई करने में सक्षम होनी चाहिए।
Samsung Galaxy A14 एक 5G स्मार्टफोन है जिसके भारत में लांच होने के बाद 5G स्मार्टफोन मार्केट में कंपीटिशन और अधिक तेजी से बढ़ जाएगा। क्योंकि जैसा कि आप भी जानते हैं कि वर्तमान समय तक शाओमी, रियलमी, वीवो, ओपो जैसे चाइनीस ब्रांड कंपनियां भारत में 5G अपकमिंग मार्केट में अपनी कंपनी का नाम बनाने में लगे हैं। यूजर्स को सैमसंग से सीधी टक्कर मिलने का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा और साथ ही आने वाले समय में हमें अन्य और भी कई कंपनियों के हाई स्पेसिफिकेशन वाले 5G मोबाइल फोन देखने को मिलने वाले हैं।
