Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन में जोड़ी 30,000mAh की बैटरी, सिंगल चार्ज में मिलेगा दो हफ्ते का बैकअप – दक्षिण कोरियाई ब्रांड सैमसंग एक ऐसा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है जो अपने स्मार्टफोंस में नए नए फीचर सबसे पहले लेकर आता है। कंपनी के द्वारा जनवरी 2021 में लांच किया गया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 5G उस समय लांच होने के साथ ही सैमसंग का सबसे किफायती स्मार्टफोन बन गया था। सैमसंग Galaxy A32 डिवाइस में हमें 5,000mAh बैटरी प्रदान की गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लेकिन, एक यूजर द्वारा सैमसंग के इस स्मार्टफोन में मॉडिफिकेशन करके काफी बड़ी बैटरी पैक को ऐड किया है। जिसके कारण स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता में 6 गुना का इजाफा देखा गया है।
एक न्यूज़ वेबसाइट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, एक Reddit यूजर जिसका हैंडल u/Downtown_Cranberry44 है, उसके द्वारा अपनी पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया है कि उसने Samsung Galaxy A32 5G Smartphone को मॉडिफाई करके उसमें 30,000mAh बैटरी को लगा दिया है। उसने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि, उसने स्मार्टफोन के साथ आने वाली 5,000mAh बैटरी पैक को इस विशाल बैटरी पैक के साथ सफलतापूर्वक रिप्लेस कर दिया है।
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन के लॉन्च के समय कंपनी द्वारा यह दावा किया गया था कि इस स्मार्टफोन की मूल बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद फोन का इस्तेमाल पूरे दिन किया जा सकता है। लेकिन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यदि फोन में 30,000mAh की बैटरी को जोड़ दिया जाए तो इसे बस एक बार चार्ज करने से यह करीब एक से दो हफ्तों तक बड़ी ही आसानी के साथ चल सकता है।
आपको बता दें कि जिस यूज़र ने यह कारनामा किया है, उसके द्वारा Samsung 50e बैटरी सेल का उपयोग किया गया है। Samsung 50e सेल की कीमत $5 यानी कि लगभग 400 रुपये है। 30,000mAh की बैटरी बैकअप के लिए उपयोग में किए गए अतिरिक्त 50e बैटरी सेल के कारण फोन की बैटरी लाइफ तो बढ़ गई लेकिन इसी के साथ उसका वजन भी काफी ज्यादा हो गया है। फोन में मॉडिफिकेशन करने के बाद इसका वजन एक ईंट जितना हो गया है।
Galaxy A32 5G Smartphone के मॉडिफिकेशन में दो यूएसबी टाइप-ए आउटपुट पोर्ट तथा यूएसबी टाइप-सी के साथ-साथ माइक्रोयूएसबी और लाइटनिंग पोर्ट भी ऐड किया गया हैं। लेकिन Reddit यूजर के द्वारा 30,000mAh की बैटरी वाला यह मॉडिफाइड स्मार्टफोन बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इतने भारी बैटरी में आग लगने की संभावना काफी अधिक है।
