Samsung

Samsung Galaxy A35 और A55 स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स – Samsumg कंपनी ने अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A35 और Samsung Galaxy A55 को लांच कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में काफी सारे स्पेक्स मिलते-जुलते दिए गए हैं। Samsung Galaxy A55 को कंपनी ने मिड रेंज में लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 12GB रैम 256GB स्टोरेज और Exynos 1480 का प्रोसेसर दिया है। वही कंपनी ने अपने Galaxy A35 स्मार्टफोन में 8GB रैम उपलब्ध कराई है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है तथा यह स्मार्टफोन Android 14 OS पर चलते हैं। आइए अब हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy A55 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Samsung Galaxy A55 स्मार्टफोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.6 इंच का पंच होल सुपर अमोलेड डिस्पले मिलता है। साथ ही इस स्मार्टफोन का यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 2340 x 1080 पिक्सल के साथ फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन ऑफर करता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी है तथा यह स्मार्टफोन Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ तथा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 15मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा उपलब्ध कराया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर चलता है जिस पर कंपनी के One UI 6.1 की लेयर है। कंपनी ने इसमें 4 ओएस अपडेट और 5 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है। बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 25 वोल्ट का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का पंच होल सुपर अमोलेड डिस्पले मिलता है। इस फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज उपलब्ध कराया गया है। वहीं इसमें भी आपको ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 5 मेगा पिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 13 पिक्सल का कैमरा मिलता है।

यह स्मार्टफोन भी Android 14 पर चलता है जिस पर कंपनी के One UI 6.1 की लेयर है। इस स्मार्टफोन का वजन 209 ग्राम है तथा इसमें भी कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। हालांकि अभी इन स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में Samsung कंपनी द्वारा कोई अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है