Samsung Galaxy A35 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, यहां जानिए सभी फीचर्स – काफी लंबे समय से सैमसंग के स्मार्टफोन को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यही कारण है कि समय-समय पर कंपनी अपने यूजर्स के लिए अपने स्मार्टफोन में अपडेट भी लाती रहती है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही A सीरीज की लाने जा रही है। हाल ही में कंपनी के Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। वहीं इससे पहले Galaxy A55 के रैंडर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। आइए अब हम आपको Samsung Galaxy A35 के डिजाइन, कैमरा से लेकर कीमत इत्यादि के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A35 की लीक हुई रेंडर्स में यह पता चलता है कि Galaxy A35 तीन कलर ऑप्शन में आने वाला है जिसमें की आईसब्लू, नेवी और लिलेक कलर्स उपलब्ध होंगे। फोन की दाएं और आईलैंड बम है जिसमें की वॉल्यूम बटन और पावर बटन होंगे। वहीं फोन के रियर में एक एलइडी फ्लैश के साथ वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जो की सैमसंग फोन के समान डिजाइन जैसा दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरे के रूप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल तथा 8 मेगापिक्सल का कैमरा देने वाली है।
Samsung Galaxy A35 में Exynos 1480 प्रोसेसर हो सकता है। वहीं इसमे 5000mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध कराई जा सकती है। वही सैमसंग के A34 स्मार्टफोन की तरह ही इसमें भी यू शेप के नॉच से ज्यादा एडवांस पंच होल कैमरा कट आउट की ओर बढ़ाया गया है। Samsung Galaxy A35 स्मार्टफोन की स्टोरेज तथा कीमत इत्यादि के बारे में अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के समय ही इसकी कीमत सामने आएगी। हालांकि यह स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। आने वाले समय में Samsung का यह स्मार्टफोन बेंचमार्क लिस्टिंग या सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर दिखाई दे सकता है।
