Samsung

Samsung Galaxy Fit 3 हुई लॉन्च, मिलेगा 13 दिन का बैटरी बैकअप – Samsung ने हाल ही में साल 2020 में आई Galaxy Fit 2 का अपग्रेड वर्जन Samsung Galaxy Fit 3 को लांच कर दिया है। इस फिटनेस ट्रैकर में कंपनी ने एक बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है जो की 13 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। आइए अब हम आपको इसमें मिलने वाले सभी फीचर स्पेसिफिकेशस तथा कीमत के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy Fit 3 स्पेसिफिकेशंस और कीमत

इस स्मार्ट वॉच में आपको 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच की बैटरी का खुलासा नहीं किया है। परंतु माना जा रहा है कि यह स्मार्ट वॉच फुल चार्ज होने पर 13 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। साथ ही यह स्मार्टफोन 100 प्लस वॉच फेस को सपोर्ट भी करती है। सैमसंग गैलेक्सी फिट 3 स्लिप, स्ट्रेस लेवल, हार्ट रेट और एक्सरसाइज को ट्रैक करती है तथा यह ट्रैक किए गए डाटा को Samsung Health App के जरिए फोन पर भी दिखा सकती है।

स्मार्ट वॉच में जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर है। हालांकि इसमें जीपीएस कनेक्टिविटी नहीं दी है। साथ ही यह वॉइस कॉलिंग को भी सपोर्ट नहीं करती है। क्योंकि इस स्मार्ट वॉच में स्पीकर और माइक्रोफोन नहीं दिया गया है। परंतु इसमें आपको रिमोट कैमरा, एमरजैंसी SOS, फाइंड माय फोन, फॉल डिटेक्शन, स्लीप मोड और डू नॉट डिस्टर्ब मोड जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं। यह स्मार्ट वॉच 5ATM रेटेड तथा ip68 डस्त और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। यह सिलिकॉन स्ट्रैप से लैस अल्युमिनियम चेसिस के साथ आती है।

Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत

यह स्मार्ट वॉच साउथ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, एशिया और यूरोप जैसे बाजार में उपलब्ध होने वाली है। जिसके लिए कंपनी 23 फरवरी से इसकी बिक्री शुरू कर देगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है। वही कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह डिवाइस सिल्वर, ग्रे और पिंक गोल्ड जैसे कलर में उपलब्ध है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।