Samsung Galaxy M14 जल्द होगा लॉन्च, Galaxy F15 5G की कीमत लीक – Samsung कंपनी जल्द ही Samsung F15 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 4 मार्च को लॉन्च करेगी। वही आपको बता दे कि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई है। साथ ही Samsung Galaxy F15 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ₹12000 की कीमत के अंतर्गत आने वाला है। वही आपको बता दे कि यह स्मार्टफोन 4GB से लेकर 6GB रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला है।
वही एक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया कि Samsung Galaxy F15 5G स्मार्टफोन के 4GB और 128GB मॉडल की कीमत लगभग 13499 रुपए रहने वाली है। वहीं इसके टॉप वैरियंट यानी 6GB और 128GB मॉडल की कीमत 14999 रुपए रहेगी। वहीं बैंक ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर ग्राहकों को ₹1500 का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके बाद इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग ₹12000 से कम हो सकती है।
वही आपको बता दे की स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी मिलने वाली है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है तथा यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें आपको चार एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलने वाले हैं।
अभिषेक यादव ने Samsung Galaxy M14 के बारे में भी बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 9499 रुपए तथा 6GB और 128GB स्टोरेज के लिए 12499 रुपए कीमत रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक की स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।






