Samsung

भारत में Samsung Galaxy S23 सीरीज हुई लॉन्च, जानिए क्या है इसकी कीमत – सैमसंग कंपनी द्वारा बुधवार को बेंगलुरु में एक इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी ने Samsung Galaxy S23 Smartphone Series को लॉन्च किया है। इस सीरीज में हमें सैमसंग की तरफ से 3 नए स्मार्टफोन देखने को मिले हैं जिनके नाम Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23+ और Samsung Galaxy S23 Ultra शामिल है। आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन को आयोजित किए गए Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान ऑफीशियली लॉन्च किया गया है।

सीरीज के स्मार्टफोंस में हमें काफी बेहतरीन फीचर्स देखने को मिले हैं जैसे कि इन लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में हमें Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर के एक बेहद ही खास ऑप्टिमाइज्ड वर्जन प्रदान किया गया है तथा इसमें हमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ल देखने को मिलता हैं। Samsung Galaxy S23 Smartphone सीरीज के फोन पर आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है, और इसी के साथ सैमसंग की यह सीरीज डिस्प्ले पर ऐसा प्रोटेक्शन के साथ आने वाली पहली स्मार्टफोन सीरीज भी बन गई है। इस सीरीज में हमें जो तीन अलग-अलग स्मार्टफोन दिखाए गए हैं उनमें से शुरुआती 2 स्मार्टफोन यानी Samsung Galaxy S23 और Samsung Galaxy S23+ स्मार्टफोन में हमें एक जैसा ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

लेकिन वही बात करें सीरीज के तीसरे स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra के बारे में तो इस फोन में हमें 200-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सिस्टम प्रोवाइड किया गया है, और इसी के साथ ही सैमसंग S23 अल्ट्रा स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल भी बन जाता है। दक्षिण कोरिया के दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Samsung द्वारा आधिकारिक रूप से यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग की इस सीरीज के नए मॉडल की तुलना अगर सैमसंग Galaxy S22 सीरीज से की जाए तो Samsung Galaxy S23 Series में काफी बेहतर फीचर्स प्रोवाइड किए गए हैं।

जैसे कि अब इस सीरीज में बेहतर ‘नाइटोग्राफी’ क्षमताओं को प्रदान किया गया हैं। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा स्मार्टफोन पूर्व में लॉन्च किए हुए मॉडल के समान ही S Pen सपोर्ट के साथ देखने को मिलता है। Samsung Galaxy S23 Smartphone Series के तीनों स्मार्टफोंस के रिफ्रेश रेट के बारे में बात करें तो इनमें हमें 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोवाइड किया गया है, साथ ही इनमें One UI 5.1 देखने को मिलता है तथा वाटर प्रूफ और डस्ट प्रूफिंग के लिए ये IP68-रेटेड प्राप्त हैं। बात करेंगे फ्रंट कैमरा की तो इनमें हमें 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता हैं।

Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra Price & Availability

Samsung Galaxy S23 Series के Smartphone की कीमत के बारे में बात करें तो तीनों स्मार्टफोन की कीमत अपने अपने फीचर्स के अनुसार अलग-अलग रखी गई है,

Samsung Galaxy S23 Price

बात करें सीरीज के इस स्मार्टफोन के पहले मॉडल यानी Samsung Galaxy S23 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के बारे में तो इसकी कीमत 74,999 रुपये निर्धारित की गई है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन के एक और वेरिएंट Samsung Galaxy S23 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 है। स्मार्टफोन के कलर और लुक्स के बारे में बात करें तो यह स्मार्टफोन हमें लेवेंडर कलर्स, फैंटम ब्लैक, ग्रीन और क्रीम कलर में देखने को मिलता है।

Samsung Galaxy S23+ Price

अब बात कर लेते हैं Samsung Galaxy S23 Smartphone Series कि दूसरे स्मार्टफोन यानी Samsung Galaxy S23+ की कीमत के बारे में, तो इस स्मार्टफोन के पहले वैरीअंट Samsung Galaxy S23+ 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 94,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। इसी के साथ बात करें स्मार्टफोन के दूसरे वैरीअंट अर्थात Samsung Galaxy S23+ 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के बारे में तो इसकी कीमत 1,04,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Price

Samsung Galaxy S23 Smartphone Series के अंतर्गत 3 स्मार्टफोन लांच किए गए हैं जिसमें Samsung Galaxy S23 Ultra सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है, जिसके पहले वैरीअंट Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,24,999 रुपये है। तथा एक ही स्मार्टफोन के दूसरे वेरिएंट Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB RAM + 512GB वेरिएंट को 1,34,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इन सब के अतिरिक्त S23 Ultra का जो टॉप वेरिएंट है अर्थात Samsung Galaxy S23 Ultra 12GB RAM + 1TB स्टोरेज स्मार्ट फोन की कीमत 1,54,999 रुपये निर्धारित की गई है। स्मार्टफोंस के वैरीअंट हमें अलग-अलग कलर्स में देखने को मिलेंगे जिनमें फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लेवेंडर कलर्स शामिल है तथा इन्हें यह स्मार्टफोन सैमसंग कंपनी की ऑफिशियली वेबसाइट पर अवेलेबल रहने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Samsung Galaxy S23 Series Smartphone 17 फरवरी से उपलब्ध किए जाएंगे। इसी के साथ साथ भारत में यदि कोई व्यक्ति प्री बुकिंग करना चाहते हैं तो उनके लिए अच्छी खबर यह है कि भारत में लाइनअप के लिए प्री बुकिंग 2 फरवरी से शुरू हो गए हैं, तो यदि आप भी इस सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन इसकी pre-booking कर सकते है।

Samsung Galaxy S23 Specifications

Samsung Galaxy S23 Series का बेस मॉडल स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस23 है जोकि Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है तथा इस स्मार्टफोन में हमें One UI 5.1 यूजर इंटरफेस प्रोवाइड किया गया है, इसी के साथ साथ इस फोन में हमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले भी प्रदान किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस रिफ्रेश रेट को 48Hz तक और अधिक बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप एक गेमर है तो आपको इसे गेम मोड में 240Hz टच सैंपलिंग रेट की सुविधा में मिलती है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर आपका इंटरफेस और अधिक सुंदर करने के लिए डिस्प्ले विजन बूस्टर फीचर प्रोवाइड किया गया है, तथा कंपनी द्वारा गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है जो इसकी डिस्प्ले को मजबूती प्रदान करता है। स्मार्टफोन के महत्वपूर्ण भाग यानि प्रोसेसर के बारे में जानकारी प्रदान करें तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर कार्यरत रहने वाला है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ अटैच किया गया है।

बात करें Samsung Galaxy S23 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के बारे में तो, इस स्मार्टफोन में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप प्रदान किया गया है, इस कैमरा सेटअप में जो प्राइमरी कैमरा है वह 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है जो कि f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ कुल 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड करता है, बात करें सेकेंडरी कैमरा की तो वह 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है जिसमें f/2.2 अपर्चर तथा 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू मिलता है।

इनके साथ ही कैमरा सेटअप के अंतिम लेंस के बारे में बात करें तो यह 10 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा है जिसमें f/2.4 अपर्चर लेंस प्रोवाइड किया गया जिसकी मदद से 3x ऑप्टिकल जूम सुविधा प्राप्त होती है। बात कर लेते हैं स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के बारे में, इस स्मार्टफोन में हमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ आता है इसमें 80-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू प्राप्त होता है।

Samsung Galaxy S23 Smartphone के कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में जानकारी प्रदान करें तो इसमें हमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई डायरेक्ट, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट प्रदान किया गया हैं। इसके अतिरिक्त यह स्मार्टफोन IP68-रेटेड भी है। सुरक्षा फीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी और कंपनी के नॉक्स वॉल्ट का सपोर्ट भी प्रोवाइड किया गया है।

Samsung Galaxy S23 Smartphone के बैटरी बैकअप के बारे में चर्चा करें तो इसमें हमें 3,900mAh की बैटरी प्रोवाइड की गई हैं जो कि 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सुविधा प्रदान की गई है जिसके अंतर्गत 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हमें मिल जाता है। सैमसंग कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है कि Samsung Galaxy S23 Smartphone को मात्र 30 मिनट के समय में ही आप 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते है। साथ में ही आपको इस स्मार्टफोन के अंतर्गत वायरलेस पावरशेयर फैसिलिटी भी मिलती है। फोन के डाइमेंशंस की बात करें तो यह 170.9×146.3×7.6mm और इस स्मार्टफोन का कुल वजन करीब 168 ग्राम है।

Samsung Galaxy S23+ Smartphone Specifications

सैमसंग द्वारा लांच की गई इस सीरीज के अगले स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23+ में कई सारे फीचर्स बिल्कुल स्टैंडर्ड गैलेक्सी S23 के जैसे प्रोवाइड किए गए हैं। यह स्मार्टफोन भी Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 यूजर इंटरफेस पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S23 से अलग इसकी डिस्प्ले साइज बनाती हैं क्योंकि इस स्मार्टफोन में हमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले प्रोवाइड किया गया है। जिसके विजन बूस्टर और रिफ्रेश रेट जैसे डिस्प्ले फीचर्स Samsung Galaxy S23 Smartphone के जैसे ही हैं। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में भी आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन प्रदान किया गया है। Samsung Galaxy S23+ Smartphone के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो यह Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर कार्य करता है।

Samsung Galaxy S23+ Smartphone के फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप के बारे में चर्चा करें तो यह बिल्कुल Samsung Galaxy S23 के समान कैमरा क्वालिटी फीचर्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के बारे में चर्चा करें तो इस हैंडसेट पर कई कनेक्टिव फीचर प्रोवाइड किए गए हैं जिनमें से मुख्य तौर पर आपको 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। सिक्योरिटी के बारे में चर्चा करें तो इस स्मार्टफोन में भी आपको सैमसंग नॉक्स और नॉक्स वॉल्ट फीचर प्रोवाइड किया गया है तथा डस्ट तथा वाटर प्रूफिंग के लिए इस स्मार्टफोन को IP68 रेटेड प्रदान की गई है।

Galaxy S23+ स्मार्टफोन में आपको में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700 mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह 65% तक चार्ज 30 मिनट से भी कम समय में हो सकता है। इसी के साथ फास्ट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी यह फोन सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन का वजन 196 ग्राम तथा डाइमेंशन 76.2×157.8×7.6mm है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Smartphone Specifications

सैमसंग द्वारा पिछले वर्ष लांच की गई सीरीज लाइनअप के जैसे ही, Samsung Galaxy 23 Ultra Smartphone इस New Samsung Galaxy S23 Series का सबसे प्रीमियम और टॉप मॉडल स्मार्टफोन बताया गया है। इसके यूजर इंटरफेस की बात करें तो इसमें हमें One UI 5.1 दिया गया है, स्मार्टफोन में 6.8-इंच की डिस्प्ले प्रोवाइड की गई है जो Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें हमें 1-120Hz की डायनामिक रिफ्रेश रेट देखने को मिलती हैं लेकिन यदि आप भी गेमिंग के शौकिन हैं तो गेम मोड में 240Hz की टच सैंपलिंग रेट को भी प्रदान किया गया है। इसी के साथ साथ सीरीज के बाकी दोनों स्मार्टफोन की तरह इस स्मार्टफोन में भी हमें फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के कस्टम वेरिएंट प्रोसेसर देखने को मिलता है, जिसे हम 12GB तक रैम के साथ जोड़ सकते है।

अब बात करते हैं Samsung Galaxy S23 Ultra Smartphone के कैमरा सेटअप के बारे में तो इस स्मार्टफोन में हमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जिसके खास बात यह है कि इसमें हमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा देखने को मिलता है जिसमें f/1.8 लेंस और 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करने वाले कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। प्राइमरी कैमरा के अतिरिक्त कैमरा सेटअप के सेकेंडरी लेंस के बारे में बात करें तो यह 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर लेंस है। जिसमें f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड किया गया है।

बात करें तीसरे कैमरा के बारे में तो इसमें 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर कैमरा हमें f/2.4 अपर्चर लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है और सेटअप के अंतिम कैमरा मैं हमें 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर कैमरा प्रदान किया गया है। फ्रंट कैमरा के बारे में बात करें तो सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इस स्मार्टफोन में हमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमें f/2.2 लेंस यूज़ किया गया है तथा यह 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड कर सकता है।

बात करें अगर इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में तो यह सीरीज के बाकी दोनों स्मार्टफोंस की तरह समान फीचर्स के साथ आता हैं। लेकिन यहां पर विशेष बात यह है कि Samsung Galaxy S23 Ultra Smartphone हमें S Pen साथ होने के कारण अधिक सुविधा प्रदान करता है।

बैटरी बैकअप के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में हमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, इसी के साथ हमें 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है तथा इसमें हमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी प्रोवाइड की गई है और इसके लिए स्मार्टफोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 के साथ 15W चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। सैमसंग कंपनी द्वारा यह घोषणा की गई है कि इस स्मार्टफोन को अगर आप वायर्ड चार्जर के साथ चार्ज करते हैं तो मात्र 20 मिनट के अंदर अंदर ही यह स्मार्टफोन 65 प्रतिशत से भी अधिक तक चार्ज किया जा सकता है। इसी के साथ आपको वायरलेस पावरशेयर की फैसिलिटी भी प्रोवाइड की गई है। अंत में इस स्मार्टफोन के डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन का माप 78.1×163.4×8.9mm है तथा बात करे इस फोन के वजन की तो यह स्मार्टफोन 234 ग्राम का है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।