Samsung

Samsung Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतें हुई लीक – साल 2024 की शुरुआत में सैमसंग कंपनी Samsung Galaxy S24 सीरीज को लांच कर सकती है। बता दे की फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की सीरीज में एडवांस टेक्नोलॉजी होगी। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमतों का खुलासा हुआ है। आईए अब हम आपको Samsung Galaxy s24 सीरीज के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत

सैमसंग (Samsung) कंपनी साउथ कोरिया कंपनी है जो कि अगले साल Galaxy S24 लाइनअप को पेश करेगी। वही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 17 जनवरी 2024 को सैमसंग अपनी नई सीरीज को लांच कर सकती है। इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 Plus स्मार्टफोन होंगे। कंपनी ने अपने पिछले स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra के समान ही कीमत रखने का फैसला किया है। जिसके अनुसार कंपनी Galaxy S24 की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर लगभग 66563 रुपए, वहीं Galaxy S24 Plus की कीमत 999 अमेरिकी डॉलर 83,224 रुपए तथा Galaxy S24 ultra की कीमत 1,199 अमेरिकी डॉलर लगभग 99,886 रुपए रख सकती है। हालांकि कंपनी स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमत ज्यादा या कम रख सकती है।

Samsung कंपनी गैलेक्सी s24 सीरीज को लॉन्च करके अपने बिक्री को और ज्यादा बड़ाना चाहती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी s24 सीरीज (Samsung Galaxy S23 Series) के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था। जिसमें सैमसंग गैलेक्सी के टॉप वेरिएंट Galaxy S24 Ultra में 2600 nits की पिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही सीरीज के सभी स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर से लैस होंगे तथा इसके अल्ट्रा वेरिएंट (Samsung Galaxy S24 Ultra) में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की भी आशा जताई जा रही है जो की 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।