Samsung

लॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन का डिजाइन – सैमसंग कंपनी जल्द ही अपनी Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 17 जनवरी को इस सीरीज को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। वही लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S24 Ultra के रियल फोटो लीक हो गए हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन कैसा है तथा उसमें क्या-क्या स्पेसिफिकेशंस मिलने वाले हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने Samsung Galaxy S24 Ultra के कुछ फोटो शेयर किए हैं। इन फोटोस में सैमसंग गैलेक्सी s24 अल्ट्रा का डिजाइन पुराने मॉडल के डिजाइन कोई ही फॉलो करते हुए दिखाई दे रहा है। कंपनी ने इसमें पूरा फ्लैट डिस्प्ले दिया है ।जिसके बेजल बहुत ज्यादा पतले हैं। हालांकि सैमसंग गैलेक्सी s24 अल्ट्रा इस बार थोड़ा बड़े साइज का दिखाई दे रहा है। वहीं पुराने मॉडल की ही तरह इसमें रियर पैनल में चार अलग-अलग रिंग दिखाई देते हैं।

कई रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP2SX सेंसर मिलने वाला है। जो की बेहतरीन फोटोग्राफी क्वालिटी प्रदान करेगा। रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा। वहीं स्मार्टफोन के संभावित डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.8 इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्पले QHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाला है। वही इस स्मार्टफोन में 2600 nits की पिक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन Android 14 के साथ One UI 6.1 के साथ आता है तथा इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी s24 सीरीज में AI फीचर्स ज्यादा दिए जा सकते हैं। इनमें एक फीचर लाइव ट्रांसलेट का भी बताया जा रहा है। दरअसल लाइव ट्रांसलेट फीचर्स के अंतर्गत यह रियल टाइम में फोन कॉल को ट्रांसलेट करेगा। यानी कि कॉल पर बात करते हुए ही यह भाषा को ट्रांसलेट करके दुसरे यूजर को ट्रांसलेटेड लैंग्वेज में भेजेगा। इससे फीचर्स से यूजर्स के लिए अन्य देश में बात करने के लिए या अन्य भाषा में बात करने वाले यूजर्स को काफी सुविधा पहुंचेगी।

वहीं स्मार्टफोन में Nightography Zoom का भी एक फीचर मिलने वाला है। जो की रात के समय में या फिर लो लाइट में ली गई फोटो को जूम करने पर भी बेहतरीन क्वालिटी देगा। वहीं इसके अलावा इसमें Generative Edit का फीचर भी मिल सकता है। जो की फोटो में अनचाही चीजों को हटाकर उनकी जगह कुछ भी ऐड कर सकता है। बता दे कि ऐसा ही एक फीचर Google Pixel 8 सीरीज में भी देखने को मिला था वही सैमसंग भी इस फीचर को अपने स्मार्टफोन में ला सकता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।