Samsung Galaxy Watch FE वॉच 24 जून को होगा लॉन्च, जानिए कीमत – Samsung कंपनी इस समय Samsung Galaxy Watch FE एक पर कार्य कर रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस नई स्मार्ट वॉच को 24 जून को लॉन्च कर सकती है। बता दे की स्मार्ट वॉच को हाल ही में ई कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टेड कर दिया गया है। आइए अब हम आपको Samsung Galaxy Watch FE के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy Watch FE वॉच के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Watch FE में आपको Galaxy Watch 4 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह एक एंट्री लेवल वेयरेबल होने वाली है। जिसमें आपको 1.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले 396 x 396 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ डिस्प्ले मिलने वाली है। इस स्मार्ट वॉच में ड्यूल कोर 1.18GHz Exynos E920 प्रोसेसर मिल सकता है तथा इसमें आपको 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी। यह स्मार्ट वॉच 247mAh बैटरी के साथ लगभग 30 घंटे चल पाने में सक्षम है। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्ट वॉच में बैरोमीटर, एक्सेलेरोमीटर, ईसीजी सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बायोइम्पेडेंस एनालिसेज, ब्राइटनेस सेंसर और हार्ट रेट जैसे सेंसर मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy Watch FE की कीमत
Samsung Galaxy Watch FE में FE का मतलब फैन एडिशन है। जिसे सैमसंग द्वारा खास तौर पर अपने फैंस के लिए तैयार किया गया है। यह पहली बार है जब कंपनी ने अपने वॉच लाइनअप में FE एडिशन जारी किया है। कंपनी इस स्मार्ट वॉच को तीन कलर सिल्वर, पिंक गोल्ड और ब्लैक में उपलब्ध करने वाली है। बता दे कि Samsung Galaxy Watch FE स्मार्ट वॉच 199 यूरो लगभग 17951 रुपए कीमत के साथ लांच होगी।
