Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स हुए लीक – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने Samsung Galaxy Watch FE स्मार्ट वॉच लॉन्च करने वाली है। जो की Galaxy Watch 7 सीरीज की तुलना में काफी ज्यादा किफायती रहेगी। बता दे कि यह स्मार्ट वॉच Galaxy Watch 4 का एक अपग्रेडेड वर्जन बताई जा रही है। जिसे की कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च किया था। वही इस स्मार्ट वॉच के लॉन्च से पहले कई लीक सामने आ रहे हैं जिसके मुताबिक इस अपकमिंग गैलेक्सी वॉच में सर्कुलर अमोलेड डिस्पले मिलने वाला है। साथ ही इसके स्ट्रैप कलर विकल्प भी लीक हुए हैं गोरतलब है कि Galaxy Watch FE के लिए कुछ रीजनल सैमसंग वेबसाइट पर सपोर्ट पेज भी लाइव किए गए थे।
वही एक भारतीय टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने इस स्मार्टवॉच को लेकर दावा किया है कि इसमें सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि स्मार्ट वॉच के साथ स्ट्रैप के कई कलर विकल्प मिलने वाले हैं। साथ ही उन्होंने Galaxy Watch FE की तस्वीरों को भी साझा किया है। जिसमें यह स्मार्ट वॉच सिलिकॉन स्ट्रैप लाइट ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाई दे रही है।
भारतीय टिप्सटर ने स्मार्ट वॉच के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने बताया ही की यह नई स्मार्ट वॉच Samsung One UI Watch 5.0 सॉफ्टवेयर पर कार्य करेगी तथा इसमें आपको 1.02 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले 396 x 396 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा। स्मार्ट वॉच में कंपनी Exynos W920 प्रोसेसर दे रही है जो की एक डुएल कोर 1.18 GHz प्रोसेसर है। वही स्मार्ट वॉच में आपको 1.5GB तक की रैम और 16GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वह स्मार्ट वॉच 247 बैटरी से लैस होगी। कंपनी की दावा कर रही है कि यह सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। कथित तौर पर इस स्मार्टवॉच में 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट भी मिलने वाला है।
बताया जा रहा है कि इस स्मार्ट वॉच की बॉडी एल्युमिनियम से बनाई गई है। वहीं स्मार्ट वॉच के कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो टिप्सटर ने बताया है कि इसमें ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, WiFi 802.11 a/b/g/n 2.4GHz + 5 GHz सपोर्ट उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त स्मार्ट वॉच में जायरोस्कोप, इलेक्ट्रिकल कार्डिएक सेंसर, बायो इलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस, जिओ मैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर, ब्राइटनेस और हार्ट रेट और एक्सीलरोमीटर जैसे सेंसर मिलने वाले हैं।






