Samsung का पहला फोल्डेबल टैबलेट Galaxy Z Tab जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए क्या है इसमें ख़ास – टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनियों में से एक सैमसंग कंपनी अपना फोल्डेबल स्माटफोन लॉन्च करने के बाद अब अपने पहले फोल्डेबल टैबलेट को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसका नाम Samsung Galaxy Z Tab रखा है। इस पोस्ट में हम आपको इस फोल्डेबल टेबलेट से जुड़े सारे फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
कंपनी द्वारा अपने पहले Samsung Galaxy Z Tab को लांच करने के साथ ही इसे सैमसंग जेड सीरीज का पहला फोल्डेबल टेबलेट भी बताया जाने वाला है। इसका मतलब यह है कि सैमसंग की जेड सीरीज में हमें आगे और भी फोल्डेबल टेबलेट तथा स्मार्टफोंस देखने को मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Tab के स्पेसिफिकेशन
आधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है लेकिन कुछ लीक्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि सैमसंग अपने इस फोल्डेबल टैबलेट Galaxy Z Tab में 7.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले प्रदान कर सकता है। जिसके साथ हमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलेगा। इसके प्रोसेसर के बारे में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट प्रोसेसर प्रदान किया जा सकता है।
Galaxy Z Foldable Tab के फीचर्स
इस टैबलेट की बड़ी स्क्रीन पैनल के साथ हमें सबसे खास फीचर यह मिलता है कि यह टेबलेट ट्रिपल-फोल्डिंग डिस्प्ले की सुविधा से लैस हैं। जिसका उपयोग कवर स्क्रीन के रूप में बड़ी आसानी से किया जा सकता है। साथ ही इसमें हमें एक बड़ा बैटरी बैकअप देखने को मिलने वाला है। इसके साथ हमें S पेन भी प्रदान किया जा सकता है जिसे चार्ज करने के लिए एक मैग्नेटिक डॉक भी मिलने वाला है।
Samsung Galaxy Z Tab कब होगा लॉन्च
इस फोल्डेबल टेबलेट के लॉन्च के बारे में चर्चा करें तो कंपनी द्वारा इस Samsung Galaxy Z Tab इसी साल के आखिर तक लांच करने की योजना बनाई जा रही है। इस फोल्डेबल Galaxy Z Tab को हाई-एंड Galaxy Tab S9 लाइनअप के साथ ही मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।
आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी के टैबलेट्स की अगली फ्लैगशिप Galaxy Tab S9 के बारे में भी कई लिक सामने आ रहे हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ।
कंपनी द्वारा ऐसे भी संकेत दिए गए हैं कि अगर किसी कारणवश यह डिवाइस इस साल आधिकारिक रूप से लांच के लिए तैयार नहीं है तो कंपनी द्वारा इसे Smasung Galaxy Z Flip 6 तथा Galaxy Z Fold 6 स्मार्टफोन्स के साथ ही साल 2024 की शुरुआत में मार्केट में उतार दिया जा सकता है।






