Samsung

बीते मंगलवार को स्मार्टफोन जगत की जानी-मानी कंपनियों में से एक Samsung ने अपने स्मार्टफोन के लिए नया ISOCELL HP2 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर को लोगों के सामने इंट्रोड्यूस कर दिया है। सैमसंग कंपनी का यह ISOCELL HP2 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर में टेट्रा पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेट्रा पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी एक ऐसी नई टेक्नोलॉजी है जिसके माध्यम से अलग-अलग लाइटिंग लेवल्स को समायोजित करने के साथ साथ अलग-अलग पिक्सल साइज को सिम्युलेट किया जाता है। सैमसंग कंपनी के नए इमेज सेंसर द्वारा उसी प्रकार के 1/1.3-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का उपयोग किया जाता है , जो कि सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी की पिछली फ्लैगशिप के स्मार्टफोंस में उपलब्ध 108-मेगापिक्सल कैमरा में उपयोग में लिया गया है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung Smartphone कंपनी द्वारा इस नए ISOCELL HP2 सेंसर का उपयोग सैमसंग कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra में उपयोग में लाया जा सकता है। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी द्वारा 1 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले Galaxy Unpacked 2023 इवेंट की मेजबानी करने की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Galaxy Unpacked 2023 Event में ही Samsung Galaxy S23 सीरीज को लांच किया जा सकता है।

अपनी अच्छी क्वालिटी तथा नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए Samsung Smartphone कंपनी पूरी दुनिया में जानी जाती है और इसका एक और उदाहरण हमें मिला है जब सैमसंग कंपनी द्वारा ISOCELL HP2 इमेज सेंसर की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई है। ISOCELL HP2 इमेज सेंसर के निर्माण में सैमसंग कंपनी द्वारा निर्मित एडवांस टेट्रा पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इसी के साथ सैमसंग कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि ISOCELL HP2 इमेज सेंसर का 1/1.3-इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट नए लेटेस्ट हाई-एंड स्मार्टफोन को कैमरा बम्प साइज में बढ़ोतरी के बिना ही हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे फिट करने में सक्षम है।

आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग द्वारा यह भी बताया गया है कि फोटो की ओर अधिक बेहतर क्वालिटी के लिए सेंसर कम प्रकाश (लो लाइटिंग) होने की स्थिति में अपने आप ही 50-मेगापिक्सल या 12.5-मेगापिक्सल इमेज सेंसर में परिवर्तित कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप वीडियो रिकॉर्डिंग का शौक रखते हैं तो यह 33 मेगापिक्सल पर रिकॉर्डिंग कर सकता है जिसमें आप हाई रेजोल्यूशन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हो। इन सभी बेनिफिट के अतिरिक्त भी नए 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर में एक Super QPD टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसके माध्यम से कम रोशनी वाली सेटिंग्स में ऑटो फोकस करने में बेहद ही तीव्रता प्राप्त होती है तथा तेज गति से हमें फोटोग्राफी के लिए ऑटोफोकस क्षमता प्राप्त होती है।

Samsung कंपनी के इस नए ISOCELL HP2 इमेज सेंसर मैं आपको नई डुअल वर्टिकल ट्रांसफर गेट (D-VTG) टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलने वाली है, इस डुअल वर्टिकल ट्रांसफर गेट (D-VTG) टेक्नोलॉजी के माध्यम से ISOCELL HP2 इमेज सेंसर के द्वारा बेहद ब्राइट वातावरण में लि गई फोटोस में डल कलर की समस्या को कम करने के लिए ऐसा बनाया गया है। ISOCELL HP2 Image Sensor में मिलने वाली नई टेक्नोलॉजी का सिलसिला यहीं पर ही समाप्त नहीं होता है, इस इमेज सेंसर में एक Smart-ISO Pro फीचर भी प्रोवाइड किया गया है। सैमसंग कंपनी ने जो यह फीचर दिया है उसके अनुसार इस फीचर के माध्यम से कैमरे को HDR तथा 60fps पर 12.5-मेगापिक्सल इमेज के साथ-साथ 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी द्वारा यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी द्वारा ISOCELL HP2 सेंसर का प्रोडक्शन काफी बड़ी मात्रा में शुरू कर दिया गया है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से यह घोषणा Galaxy Unpacked 2023 इवेंट से ठीक कुछ समय पहले आई है। जिससे हम आसानी से यह अनुमान लगा सकते हैं कि सैमसंग कंपनी द्वारा 1 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले Galaxy Unpacked 2023 Event के दौरान Samsung Galaxy S23 Series को लांच किया जाने वाला है। इसी के साथ-साथ मुख्य रूप से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टॉप-ऑफ-द-लाइन Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को इस नए 200-मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ ही आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है