whatsapp

Telegram की तरह अब WhatsApp पर भी मिलेगा यूजरनेम सर्च करने का फीचर – लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप नए फीचर पर काम कर रहा है। दरअसल व्हाट्सएप इस साल की शुरुआत में अपने यूजर को अपनी प्रोफाइल के लिए एक यूजर नेम सेट करने की सुविधा देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सएप के एंड्रॉयड पर बीटा वर्जन को एक ऐसे फीचर्स के साथ देखा गया था।

व्हाट्सप्प फीचर ट्रैकर WABetainfo के अनुसार व्हाट्सएप यूजर नेम फीचर पर काम कर रहा है। जिससे यूजर्स किसी यूज़र नेम को सर्च करके अन्य लोगों को सर्च कर पाएंगे। आपको बता दे की टेलीग्राम पर यूजर नेम सर्च करने की सुविधा पहले से ही है। साथ ही अब व्हाट्सएप्प भी इस फीचर पर कार्य कर रहा है जिससे कि यूजर्स अपना फोन नंबर शेयर किए बिना अनजान लोगों से भी चैट कर पाएंगे।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर गूगल प्ले बेटा प्रोग्राम के तहत व्हाट्सएप वर्जन 2.23.25.19 अपडेट पर रोल आउट होगा।  इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप कम्युनिकेशन को और भी ज्यादा प्राइवेट बना देगा। क्योंकि इससे यूजर्स को नई चैट शुरू करने के लिए उन्हें अपना नंबर शेयर करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस फीचर के बाद यूजर अपना एक यूनिक नाम सेट कर सकते हैं साथ ही वह उसे बदलने या पूरी तरह से हटाने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। हालांकि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब रोल आउट होगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी यह जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप यूजर नेम पर काम कर रहा है। वही आपको बता दे की एक यूनीक यूजरनेम सेट करने के लिए आप अल्फाबेट, नंबर और कुछ स्पेशल कैरक्टर्स को भी उपयोग कर सकते हैं।

गोरतलब है कि हाल ही में व्हाट्सएप ने चैट लॉक के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर भी शुरू किया है। जिसे यूजर्स अपने लॉक की हुई चैट को एक कोड के पीछे छिपा भी सकते हैं वही चैट लोग फीचर्स के तहत यूजर्स अपने स्मार्टफोन के पासकोड या पिन के द्वारा अपनी चैट को लॉक करके रखते हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।