Shreyas Iyer

भारतीय टीम और केकेआर के लिए आई बुरी खबर, यह खिलाड़ी हो सकता है लंबे समय के लिए बाहर – बता दी कि आईपीएल का 16 वा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। वहीं भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। हालाकी इससे पहले टेस्ट सीरीज में जीतते हुए भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंच चुकी है जिसमें भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

हाल ही में खबर आ रही है कि भारतीय टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से चोटिल है तथा वह जल्द ही अपनी सर्जरी करवाने वाले हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इस दौरान उनके पीठ के निचले हिस्से में चोट आई थी। जिसके कारण श्रेयस अय्यर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे। वही रिपोर्ट के अनुसार अय्यर जल्द ही सर्जरी करवाने वाले हैं जिसके बाद उन्हें रिकवरी करने में कम से कम 4 से 5 महीने का समय लग सकता है ऐसे में वह आई पी एल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

गौरतलब है कि यदि श्रेयस अय्यर सर्जरी करवाते हैं तो वह आगामी आई पी एल 2023 सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसके अलावा 7 जून से खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी वह उपस्थित नहीं हो पाएंगे। जो कि भारतीय टीम के लिए बेहद ही बुरी खबर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के बाद से ही श्रेयस अय्यर काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे सभी क्रिकेट फैंस यह अनुमान लगा रहे थे कि श्रेयस अय्यर आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं? वही रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि श्रेयस अय्यर इस बार आईपीएल 2023 में नहीं दिखाई देंगे। बता दे कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अपनी टीम के लिए पिछले सीजन सर्वाधिक रन बनाए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तथा आईपीएल दोनों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह पहले से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं ऐसे में श्रेयस अय्यर के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।