Signal

Signal मैसेंजर पर आया नया फीचर, अब कोई नहीं देख पाएगा आपका मोबाइल नम्बर – हाल ही में सिग्नल मैसेंजर ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसके बाद यूजर्स अब अपने फोन नंबर को ऐप पर प्राइवेट रख सकते हैं। यानी की उनके फोन नंबर को अब अन्य कोई नहीं देख पाएगा। इस फीचर को मैसेंजर ने यूजर नेम नाम से लांच किया है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर अन्य यूजर के साथ बिना अपना फोन नंबर शेयर किया भी कनेक्ट हो सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर अब अपने लिए एक यूनीक यूजर नेम बना सकते हैं जिसकी मदद से वह अन्य लोगों के साथ कनेक्ट हो पाएंगे। यानी कि अब यूजर के फोन नंबर डिफ़ॉल्ट रूप से किसी और को दिखाई नहीं देंगे।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Signal एक प्राइवेट मैसेंजर एप है जिसमें हाल ही में कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसके तहत अब यूजर अपना फोन नंबर किसी के साथ शेयर करने की बजाय केवल अपना यूजर नेम शेयर कर सकते हैं। इसके लिए यूजर एक QR कोड भी जनरेट कर सकते हैं या फिर वह चाहे तो इसके लिए एक लिंक भी जनरेट कर सकते हैं। जो किसी अन्य यूजर को सीधे आपके यूजर नेम तक ले जाएगा। जिसकी मदद से आप आसानी से अन्य यूजर से कनेक्ट हो पाएंगे।

हालांकि App पर साइन अप करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। परंतु दूसरे यूजर से कनेक्ट करने पर आप बिना फोन नंबर शेयर किए उनसे कनेक्ट हो पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने बीटा फीचर में एक प्राइवेसी सेटिंग भी यूजर्स के लिए दी है। जिसकी मदद से यूजर अन्य यूजर द्वारा खुद को ढूंढे जाने से रोक भी सकते हैं। जब तक कि वह आपका यूनीक यूजर नेम का इस्तेमाल न करें।

हालांकि कंपनी का यह भी मानना है कि यह सभी फीचर ऑप्शनल है यह ऐप द्वारा थोपे नहीं जाते। परंतु डिफ़ॉल्ट रूप से यूजर के फोन नंबर को आप छुपा सकते हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो यदि दूसरे यूज़र ने आपके नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव नहीं किया है तो ऐसे में वह आपके नंबर को ऐप पर नहीं देख पाएगा। हालांकि सिग्नल का यह नया फीचर अभी बीटा वर्जन में है और जल्द ही यह रोल आउट होने वाला है। हालांकि इस नए फीचर के लिए यूजर को अपने ऐप का लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन करना होगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है