साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने लिया टेस्ट से सन्यास – साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। आपको बता दे की हेनरिक क्लासेन ने अपने 4 साल के टेस्ट करियर में मात्र चार मुकाबले ही खेले हैं। दरअसल 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने साल 2019 में भारत के खिलाफ रांची में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से मात्र चार टेस्ट मुकाबले ही खेल पाए। वहीं अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि वह वनडे और T20 फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।
हेनरिक क्लासेन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला पिछले साल जोहांसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। क्लासेन के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13 की औसत से 104 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में क्लासेन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 35 रन रहा।
क्लासेन ने अपने बयान में कहा कि मैं यह फैसला सही कर रहा हूं या नहीं। इसे मैंने काफी सोच समझकर लिया है। हालांकि यह फैसला मेरे लिए मुश्किल रहा है। यहां तक का मेरा सफर शानदार रहा है। हालांकि मैं T20 और वनडे में अपना खेल जारी रखूंगा।
वही क्लासेन ने आगे कहा कि जो टेस्ट कैप मुझे मिली वह मेरे लिए बहुत कीमती कैप है। आज मैं जो कुछ भी हूं मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए सभी के प्यार और सपोर्ट को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अभी समय नई चुनौती को लेकर उत्सुक हूं। दरअसल क्लासेन आने वाली T20 फ्रेंचाइजी लीग को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक है।
वही आपको बता दे की क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। पिछले सीजन हेनरिक क्लासेन ने 12 मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 448 बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे। वहीं इस बार भी क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।







