SRH

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 रनो से दी शिकस्त – आई पी एल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति बेहद ही खराब रही। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह दोनों ही टीमें खुद को उभार नहीं पाई। 29 अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का आमना सामना दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई और यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रनों से अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 21 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में खोया। बता दें कि मयंक अग्रवाल 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए और वह भी चलते बने इसके बाद मिचेल मार्श के ओवर में एडन मार्करम भी 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वही मिचल मार्श के ओवर की चौथी गेंद पर हैरी ब्रुक भी बिना अपना खाता खोलें अक्षर पटेल को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में अब्दुल समद ने 21 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान ऊन्होंने 36 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाते हुए 67 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 53 रन बना डाले वहीं अखिल हुसैन ने भी 10 गेंदों पर नाबाद 16 रनों की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की और से मिचेल मार्श ने बेहतरीन गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को 27 रन दिए तथा 4 अहम विकेट लिए। बता दें कि मिचेल मार्श ने एक ओवर मेडन भी फेका। वही इशांत शर्मा और अक्षर पटेल को भी एक-एक सफलता मिली।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की दूसरी ही गेंद पर डेविड वार्नर के रूप में अपना विकेट खो दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पहला ओवर करने आए भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को बिना अपना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। हालांकि फिर फिलिप साल्ट और मिचेल मार्श के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान फिलिप साल्ट ने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए तथा फिर वह मयंक मारकंडे का शिकार हो गए। वहीं मैच में मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 6 छक्के और एक चौका लगाते हुए 63 रन बना डालें। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया।

मनीष पांडे 1 रन, प्रियम गर्ग 12 रन बनाकर चलते बने। वही मैच में अक्षर पटेल ने 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रनों की पारी खेली तो वही रिपल पटेल ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई और यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रनों से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए तो वहीं अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, टी नट राजन और अकील हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है