SRH vs LSG: Sunrisers Hyderabad ने 10 विकेट से जीता मैच, हेड ने बनाए 89 रन – आईपीएल में आज Lucknow Super Giants बनाम Sunrisers Hyderabad के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वही जवाब में हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मात्रा 9.4 ओवर में 10 विकेट से जीत दिला दी।
बता दे कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया जहां पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 5 गेंद पर 2 रन बना कर आउट हो गए। वहीं इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी 5 गेंद पर 3 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार हो गए। मैच में कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंद पर 29 रन बनाए तो वही कुणाल पांड्या ने भी 21 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। हालांकि मैच में निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर नाबाद 48 तथा आयुष बदोनी ने 30 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए। इस प्रकार लखनऊ सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वहीं Sunrisers Hyderabad के ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 2 तथा पेट कमिंस ने 1 विकेट लिया।
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस सीजन दूसरी बार 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं मैच में अभिषेक शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मात्र 9.4 ओवर में 10 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया बता दे की मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर नाबाद 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।
इसके अतिरिक्त ट्रेविस हेड ने 30 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्के लगाते हुए नाबाद 89 रनो की पारी खेली। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के बाद हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद Sunrisers Hyderabad की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।







