SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता अपना पहला मैच, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया – आईपीएल में 9 अप्रैल को डबल हैडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। बता दें कि यह सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन में पहली जीत है। शुरुआती दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था।
मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि सही साबित हुआ। वही टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से प्रभ सिमरन सिंह बिना अपना खाता खोलें पहले ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए। वही मैच में मैथ्यू शॉर्ट भी 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा मैच में कप्तान शिखर धवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 66 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए हालांकि वह 1 रन से अपने शतक से चूक गए। वही इस दौरान शिखर धवन ने 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए। मैच में पंजाब किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी सेम करण ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाए।
बता दे की पंजाब की ओर से शिखर धवन और सैम करन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पाया। इस दौरान राहुल चहर और नाथन एलिस दोनों बिना अपना खाता खोले मयंक मार्कंडेय की गेंद पर आउट हो गए। वहीं जितेश शर्मा ने 4, रजा ने 5, शाहरुख खान ने 4, हरप्रीत बरार ने 1 रन बनाया। बता दें कि शिखर धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वही सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक मार्कंडेय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही उमरान मलिक और मार्को जानसन को भी दो सफलताएं मिली। वही भुवनेश्वर कुमार ने भी 1 विकेट अपने नाम दर्ज किया।
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक 14 गेंदों पर 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। तो वही मयंक अग्रवाल भी 20 गेंदों पर 21 रन ही बना पाए। हालांकि इसके बाद राहुल त्रिपाठी और एडन मार्क्रम ने बेहतरीन अंदाज में प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। वही मैच में एडन मार्करम ने भी 21 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चहर और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला।







