SRH vs RR: फाइनल में पहुंची Sunrisers Hyderabad, RR को 36 रनों से हराया – आईपीएल 2024 में आज क्वालीफाईर 2 का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। वही जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और सनराइजर्स हैदराबाद में यह मुकाबला 36 रनों से जीत लिया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
दरअसल आईपीएल 2024 का क्वालीफायर 2 मुकाबला एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 5 गेंद पर 12 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट के हाथों आउट हो गए। वहीं इसके बाद मैच में ट्रेविस हेड भी 28 गेंद पर 34 रन बनाकर संदीप शर्मा को अपना विकेट देते चले गए। वहीं मैच में राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद पर 37 तथा हेनरीक क्लासेन ने 34 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली।
इसके अतिरिक्त मैच में शाहबाज अहमद में 18 रन बनाए। हालांकि इस दौरान एडन मार्करम 1 रन, नीतीश रेड्डी 5 रन, जयदेव उनादकट 5 रन तथा अब्दुल समद बिना अपना खाता खोले ही आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट होकर 175 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए तथा संदीप शर्मा के नाम भी दो सफलता रही।
आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स को 176 रन का लक्ष्य मिला था। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की ओर से टॉम कोहलर-कैडमोर 16 गेंद पर 10 तथा संजू सैमसन 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रन बनाए। वहीं इसके अलावा मैच में ध्रुव जुरेल ने भी 35 गेंद पर नाबाद 56 रनो की पारी खेली। परंतु रविचंद्रन अश्विन 0 रन, शीमरन हेटमायर 4 रन तथा रोवमैन पावेल 6 रन बनाकर आउट हो हुए। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और 36 रनों से यह मुकाबला हार गई।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहबाज अहमद ने तीन तथा अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिए। इसके अतिरिक्त कप्तान पेट कमिंस और टी नटराजन के नाम भी एक-एक विकेट रहा। इस मुकाबले में जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। जहां पर Kolkata Knight Riders से उसका मुकाबला खेला जाएगा। बता दे की यह मुकाबला 26 मई को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
