SuryaKumar Yadav

T20 टीम ऑफ द ईयर 2023 का हुआ एलान, इन भारतीय को मिली जगह – साल 2023 खत्म होने वाला है इसी बीच टेस्ट और वनडे के बाद अब स्टार स्पोर्ट्स ने T20 टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया है। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा बनाई गई इस टीम का चयन फैन वोटिंग के आधार पर होता है। दरअसल इस दौरान जिस भी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। वह टीम में अपनी जगह पक्की करता है। इस वोटिंग प्रक्रिया में भारतीय फैंस ने जमकर हिस्सा लिया और अपने भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह दिलाई। वहीं इसके बाद टीम में दो पाकिस्तान, दो ऑस्ट्रेलिया और एक-एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के भी चुने गए हैं। आइए अब हम आपको इस टीम में चुने गए खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा चुने गए T20 टीम ऑफ द ईयर 2023 में T20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चुने गए हैं। वहीं इसके अलावा भारतीय टीम की ओर से इस टीम के लिए यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रिंकू सिंह और गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है।

वही आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इस टीम में कुलदीप यादव, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का नाम नहीं है। वहीं इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड टीम से भी किसी खिलाड़ी का नाम इस टीम में शामिल नहीं हो पाया है। उसके अलावा आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी पेट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी इस टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए।

दरअसल इस टीम का चयन पूरे साल T20 फॉर्मेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के तौर पर किया जाता है। यानी कि इस साल जिस भी खिलाड़ी ने पूरे साल टी 20 में अच्छा प्रदर्शन किया उसे ही इस टी 20 टीम ऑफ द ईयर में जगह मिल पाती है। इस टीम में पांच भारतीय खिलाड़ी के अलावा पाकिस्तान से इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया से ग्लेन मैक्सवेल और जेसन बेहरनडॉर्फ, वेस्टइंडीज से निकोलस पूरन और अफगानिस्तान से राशिद खान का नाम भी शामिल है।

स्टार स्पोर्ट्स की T20 टीम ऑफ द ईयर 2023

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, निकोलस पूजन, रिंकू सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, राशिद खान, मोहम्मद शमी, इमाद वसीम, जेसन बेहरनडॉर्फ, शाहीन अफरीदी।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।