Starlink

Elon Musk की Starlink को भारत सरकार से जल्द मिलने वाली है मंजूरी – कथित तौर पर एलोन मस्क की सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink को संचार मंत्रालय से अस्थाई रूप से मंजूरी दे दी गई थी। वहीं अब इस अप्रूवल का प्रोसेस इस समय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ में है। इसके बाद कंपनी को गृह मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल बताया जा रहा है कि विदेशी निवेश और निवल मूल्य जैसे मुद्दों पर कॉमर्शल पार्ट की जांच की जा रही है तथा इसके लिए नियम एवं शर्तों के अनुसार तकनीकी जरूरत की भी जांच पूर्ण कर ली गई है।

दरअसल एक बार भारत सरकार से Starlink को मंजूरी मिल जाने के बाद उसे सैटेलाइट सेवाओं द्वारा ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि देश में सैटलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज प्रदान की जाएगी। भारत में अपने सैटलाइट इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने का एलोन मस्क ने पहले भी कई बार प्रयास किया था। परंतु उन्हें सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। हालांकि फिर एलॉन मस्क ने नवंबर 2022 में एक बार फिर से इस कड़ी में प्रयास किया और जीएमपीसीएस के लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इस प्रकार एलोन मस्क ने लगातार अपने प्रयास जारी रखें।

पिछले साल दिसंबर में भारत सरकार ने दूरसंचार विधायक 2023 लागू किया था जो की सैटेलाइट बेस्ड सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की परमिशन देता है। दरअसल सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अमेजॉन की कुईपर और Starlink तथा वनवेब जैसी कंपनियों के पक्ष में लिया गया था। वहीं कुछ समय पहले स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए अपने सैटलाइट इंटरनेट के भारत यात्रा की पुष्टि भी की थी। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि Starlink की लॉन्चिंग और देश में लगभग 2 से 3 अरब डॉलर के बीच निवेश करने जैसी बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।