SRH vs RR : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 72 रनों से जीता मैच, युजवेंद चहल ने चटकाए 4 विकेट – आई पी एल 2023 में आज चौथा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। बता दें कि यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हरा दिया है।
बता दे की मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 37 गेंदों पर 9 चौके लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली तो वही जोश बटलर ने भी 22 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 54 रन बनाए। बता दे कि दोनों का विकेट फजलाक फारुकी को मिला। वही मैच में कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि फिर मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। इस दौरान देवदत्त पाडिकल ने 5 गेंद पर 2 रन तो वही रियान प्रयाग 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में हिट मायर ने 16 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए फजलक फारूकी और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही एक विकेट उमरान मालिक के नाम रहा। यशस्वी जयसवाल, जॉस बटलर और संजू सैमसंग की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
वहीं 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा बैठी थी। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पारी का पहला ओवर डालने आए ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को शून्य पर आउट करते हुए अपनी टीम को दो सफलताएं दिलाई। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैच के आखिर तक वापसी नहीं करवाई। टीम लगातार अंतराल में विकेट चली गई। मैच में मयंक अग्रवाल ने 27 रन बनाए और वह भी चहल की गेंद पर आउट हो गए। वहीं इसके अलावा हैरी ब्रुक ने 21 गेंदों पर 13, आदिल रशीद ने 13 गेंदों पर 18 तथा भुवनेश्वर कुमार ने 10 गेंदों पर 6 रन बनाए। तीनों ही खिलाड़ियों को युजवेंद्र चहल ने आउट किया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्टके नाम भी दो सफलता रही। इसके अलावा जैसन होल्डर और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक-एक विकेट चटकाए। बता दे कि मैच में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई और राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 72 रनों से जीत लिया।
