IND vs SA: T20 फॉर्मेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) – इस समय भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। जहां पर भारतीय टीम इस समय T20 सीरीज खेल रही है। बता दे कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। वही दूसरा मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया। जहां पर भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
दरअसल दूसरे T20 मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) T20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव अब चौथे स्थान पर आ गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की T20 इंटरनेशनल में बाबर आजम नंबर एक पर है जिन्होंने मात्र 52 पारियों में 2000 रनों का आंकड़ा छुआ था। वही इस लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का भी नाम आता है जिन्होंने भी इस फॉर्मेट में 52 पारियों में 2000 रन बनाए थे। वहीं दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव संयुक्त रूप से है इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 56-56 पारियों में 2000 रन पूरे किए हैं। वहीं तीसरा नंबर पर केएल राहुल का नाम आता है जिन्होंने 58 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।
T20i में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- बाबर आजम – 52 पारिया
- मोहम्मद रिजवान – 52 पारिया
- विराट कोहली – 56 पारिया
- सूर्यकुमार यादव – 56 पारिया
T-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली नंबर वन पर है।बता दे की विराट कोहली ने अब तक T20 इंटरनेशनल में कुल 107 पारियां खेलते हुए 4008 रन बना लिए हैं। वहीं इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर है तथा केएल राहुल तीसरे और अब सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं।
भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली 4008 रन (107 पारी)
- रोहित शर्मा 3853 रन (140 पारी)
- केएल राहुल 2256 रन (68 पारी)
- सूर्यकुमार यादव 2000 रन (56 पारी)







