Suryakumar Yadav

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए संकेत, कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू – पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रियता प्राप्त की है। T20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपना कद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बराबर कर लिया है। परंतु हैरानी की बात यह है कि अब तक सूर्यकुमार यादव ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, वही जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव 9 फरवरी को शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

साल 2022 में T20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने वनडे टीम में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा, वहीं अब खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल है। हाल ही में इस सीरीज से पहले सूर्य कुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लाल गेंद के साथ ‘हेलो दोस्तों’ लिखते हुए एक फोटो शेयर किया है। सूर्यकुमार यादव के इस पोस्ट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टेस्ट करियर का आगाज करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि नहीं की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे, तो वहीं तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा तथा इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। वहीं नंबर 5 पर केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। यदि सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो उन्हें छह नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा। वही लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वापसी करने वाले हैं, जो कि 7 नॅम्बर पर बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे के बाद लंबे समय तक के लिए भारतीय टीम से दूर हो गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत भारतीय टीम के साथ नहीं है। पिछले साल ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत तेजी से रन बनाते हैं हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में सूर्या उनकी कमी पूरी कर सकते हैं।

साल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में एक शतक और एक अर्धशतक लगा दिया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है उन्होंने कुल 79 मैचों में खेलते हुए कुल 5549 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्द्धशतक और 14 शतक जड़े हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट करियर शुरू कर सकते हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।