T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान – बीसीसीआई ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरान सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है। इसके अलावा चार बैकअप खिलाड़ियों को भी चुना गया है।
बता दे कि आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 1 जून से शुरू होगा। जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दे की T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के उप कप्तान होंगे। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भारतीय टीम में वापसी हुई है। दरअसल दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वह क्रिकेट से दूर चल रहे थे हालांकि फिर आईपीएल में उन्होंने वापसी की। वहीं अब उन्हें T20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह दी गई है।
वहीं दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को भी मौका मिला है जो कि इस समय शानदार फार्म में चल रहे हैं। हालांकि इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। काफी दिनों से यह बहस चल रही थी कि विराट कोहली को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिलेगी या नहीं। परंतु सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम में शामिल किया है। बता दे कि आईपीएल 2024 में विराट कोहली बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
वही शिवम दुबे भी भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। दरअसल इस समय ऑलराउंडर शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाजो में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। टीम में इस बार चार स्पिनरों को भी शामिल किया गया है जिनमें की रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है। वही रिजर्व खिलाड़ियों में शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को रखा गया है। वहीं T20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव को भी भारतीय टीम स्क्वाड के साथ जोड़ा गया है।
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
बैकअप प्लेयर्स
रिंकू सिंह, खलील अहमद, शुभमन गिल और आवेश खान।







