T20 World Cup 2024 कल से होगा शुरू, 5 जून को होगा भारतीय टीम का पहला मुकाबला – IPL 2024 खत्म होने के बाद अब T20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है। बता दे कि इस बार T20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत कल यानी 2 जून से शुरू होगी तथा इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।
जानकारी के लिए बता दे की T20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार 20 टीम भाग लेने वाली है। इन 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। वही आपको बता दे की T20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले 9 मैदाने पर खेले जाएंगे जिसमें 6 मैदान वेस्ट इंडीज तथा 3 मैदान अमेरिका के होंगे।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान के अलावा मेजबान अमेरिका के साथ आयरलैंड और कनाडा की टीम होगी। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान टीम से होगा। आइए अब हम आपको चारों ग्रुप की टीमों के बारे में बताते हैं।
- ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा की टीमें होगी।
- ग्रुप B में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम होगी।
- ग्रुप C में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा की टीमें होगी।
- ग्रुप D में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और नेपाल की टीम होगी।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल।
रिजर्व खिलाड़ी – शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह







