TCL 50 सीरीज में शामिल होंगे 2 नए स्मार्टफोन, डिटेल्स हुई लीक – TCL कंपनी अपनी TCL 50 सीरीज को पहले ही MWC 2024 के इवेंट में ऐलान कर चुकी है। कंपनी ने इस सीरीज के अंतर्गत बीते दिनों TCL 50 XL 5G स्मार्टफोन को लांच किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन दो स्मार्टफोन का नाम TCL 50L 5G और TCL 50 Pro NXTPAPER 5G बताया जा रहा है। इससे पहले इस सीरीज में कंपनी ने TCL 50 5G, TCL 501, TCL 505 और TCL 50 SE जैसे स्मार्टफोन को लांच किया था। वहीं अब दो नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है।
इस समय TCL 50 सीरीज के मॉडल की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं इसमें कंपनी दो और नए स्मार्टफोन को लेकर आने वाली है। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन पर कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। परंतु TCL 50L 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर T550K के साथ देखा गया है वही दूसरा स्मार्टफोन TCL 50 Pro NXTPAPER 5G स्माटफोन को मॉडल नंबर T803E के साथ देखा गया है।
गौरतलब है कि कंपनी ने TCL 50 Pro NXTPAPER 5G स्मार्टफोन में NXTPAPER कंपनी की एक डिस्प्ले तकनीक उपलब्ध कराई है। इस तकनीक के साथ TCL 40 NXTPAPER स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा चुका है। NXTPAPER तकनीक के बारे में बताया गया है कि यह आंखों के लिए हानिकारक साबित होने वाली ब्लू लाइट को 61% तक कम कर देती है। साथ ही यह डिस्प्ले की शार्पनेस को भी सही रखती है। बता दे की TCL 40 NXTPAPER में आपको फुल एचडी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। साथ ही कंपनी ने इस डिस्पले टेक्नोलॉजी के साथ कुछ टैबलेट भी पेश किए हैं।
वही बात करें TCL 50 सीरीज की तो इसके सभी मॉडल में हाई एंड फीचर नहीं दिए गए हैं। TCL 50 5G में आपको Mediatek Dimensity 6100+ का चिपसेट मिलता है तथा यह 4GB रैम के साथ आता है। वही अपकमिंग TCL 50 Pro NXTPAPER 5G स्मार्टफोन में कौन से फीचर मिलेंगे यह आने वाले समय में पता लगेगा।
