TCL 50 सीरीज हुई लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशंस और कीमत – हाल ही में TCL स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने TCL 50 सीरीज लॉन्च की है। इसे सबसे पहले CES 2024 में पेश किया गया था। आइए अब हम आपको TCL 50 सीरीज के स्पेसिफिकेशन तथा कीमत आदि के बारे में बताते हैं।
TCL 50 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स
TCL 50 सीरीज के अंतर्गत NXTPAPER मॉडल तथा अन्य पांच स्मार्टफोन आते हैं जिनमें TCL 50 SE 5G, 50 XE 5G, 50 XL 5G और TCL 50 LE 5G शामिल है। आपको बता दे की TCL 50 NXTPAPER 5G और TCL 50 XL 5G में केवल टेक्नोलॉजी का अंतर है। बाकी यह दोनों स्मार्टफोन एक ही है। इन स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इनमें आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
वही दूसरी ओर TCL 50 XE NXTPAPER और TCL 50 XE भी एक समान ही है जिसमें आपको 6.6 इंच की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। यह स्मार्टफोन Mediatek 6835 23E+ चिपसेट के साथ मिलता है। साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावायलेट कैमरा मिलता है। वहीं TCL 50 SE में 12GB रैम तथा पावरफुल डुएल स्पीकर मिलता है। वही 50 LE अन्य मॉडल की तुलना में थोड़ा छोटा डिस्प्ले तथा छोटी बैटरी के साथ आता है।
TCL 50 सीरीज की कीमत
TCL 50 XL NXTPAPER 5G की कीमत लगभग 18980 रुपए तथा TCL 50 LE 5G की कीमत लगभग 8281 रखी गई है। वहीं TCL 50 XL 5G की कीमत 14007 रुपए तथा TCL 50 XE 5G की कीमत 12350 रखी गई है। वही बात करें NXTPAPER की तो उसकी कीमत 16494 रखी गई है।
