Tecno

Tecno Phantom V2 Flip स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, Geekbench और FCC पर हुआ लिस्ट – स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno जल्द ही अपना Phantom V2 Flip स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जो कि पिछले साल लॉन्च किए गए Phantom V Flip की जगह लेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है। परंतु कुछ बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का संकेत मिला है।

हाल ही में FCC की वेबसाइट पर मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Tecno Phantom V2 Flip स्मार्टफोन हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी 70 वोल्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4590 mAh की बैटरी उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 8020 प्रोसेसर से लैस होगा।

वही जानकारी के लिए बता दे की कंपनी ने पिछले महीने देश में Camon 30 5G सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी ने Camon 30 5G और 30 Premier 5G स्मार्टफोन को लांच किया था। Camon 30 Premier 5G में आपको 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा उपलब्ध कराए गए थे। वहीं इन दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्रदान किया गया है। Camon 30 5G में आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं दूसरी ओर Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अतिरिक्त 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।

बता दे कि यह दोनों ही स्मार्टफोन एंड्राइड 14 आउट ऑफ़ द बॉक्स HiOS 14 पर कार्य करते हैं तथा इसमें भी कंपनी ने 70 वोल्ट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है। Camon 30 5G में कंपनी ने 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी है जो की 1080 x 2436 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं Camon 30 Premier 5G में आपको 6.77 इंच की 1.5k LTPO AMOLED डिस्पले मिलती है जो की 1264 x 2780 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

बात करें इन स्मार्टफोन की कीमत की तो Camon 30 5G के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए तथा हाई वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए बताई जा रही है। वहीं Camon 30 प्रीमियर 5G के 12GB प्लस 512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।